आलोक वर्मा को हटाने पर बढ़ा विवाद, कपिल सिब्बल बोले- पिंजरे का तोता पिंजरे में ही रहेगा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और जस्टिस एके सीकरी की सदस्यता वाली चयन समिति द्वारा आलोक वर्मा को सीबीआई के डायरेक्टर पद से हटाने को लेकर विपक्षी दल सरकार पर लगातार हमले कर रहे हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने भी इसपर तंज कसा है। सिब्बल ने सीबीआई को 'पिंजरे का तोता' करार दिया है। कपिल सिब्बल ने कहा कि पिंजरे के तोते को पिंजरे में ही रहना होगा।

आलोक वर्मा मामले पर कपिल सिब्बल ने कसा तंज
सीबीआई विवाद पर तंज कसते हुए दिग्गज कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने ट्वीट किया, 'आलोक वर्मा को हटाकर कमेटी ने ये सुनिश्चित किया कि पिंजरे का तोता कहीं उड़े न, उनको इस बात का डर था कि पिंजरे का तोता सत्ता के गलियारों में हो रही गतिविधियों की पोल ना खोल दे, इसलिए पिंजरे का तोता अब पिंजड़े में ही रहेगा।'
सलेक्ट कमेटी ने आलोक वर्मा को सीबीआई डायरेक्टर पद से हटाया था
आलोक वर्मा को सीबीआई के डायरेक्टर पद से हटाकर अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड का महानिदेशक बनाया गया है। कल पीएम मोदी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति ने आलोक वर्मा को उनके पद से हटाने का फैसला किया था। इस कमेटी ने आलोक वर्मा के खिलाफ 2-1 से फैसला सुनाया। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे आलोक वर्मा को हटाने के खिलाफ थे जबकि जस्टिस सीकरी और पीएम मोदी आलोक वर्मा के खिलाफ जांच जारी रहने तक उनको पद से हटाने के पक्ष में थे।

सीवीसी ने की वर्मा के खिलाफ आपराधिक जांच की सिफारिश
वहीं, सीवीसी ने अपनी जांच रिपोर्ट में आलोक वर्मा के खिलाफ आपराधिक जांच की सिफारिश की है। सीवीसी ने आलोक वर्मा के आचरण को मोईन कुरैशी मामले में संदिग्ध बताया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीवीसी के चीफ केवी चौधरी और दो अन्य सीवीसी अधिकारी शरद कुमार और टीएम भसीन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि आलोक वर्मा ने सीबीआई के भीतर दो ऐसे अधिकारियों को जानबूझकर शामिल किया जिनके खिलाफ नकारात्मक रिपोर्ट थी।
-
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
Dhurandhar-2 में भी PM Modi ने तोड़ी Pakistan की कमर? रीयल से रील तक, भारत ने दुश्मन मुल्क को कितने दिए Shock? -
PM Modi की गोद में कौन है ये प्याारा बच्चा? जिसे प्रधानमंत्री ने बताया अपना 'नन्हा दोस्त', फोटो वायरल -
गुजरात CM से भारत के PM तक, 24 साल की लगातार ड्यूटी: Narendra Modi के 'अटूट समर्पण' की क्या है कहानी? -
गढ़वाल के हरिद्वार में पहले अमित शाह, कुमाऊं से अब राजनाथ सिंह, जानिए क्या है भाजपा का मिशन-2027 'हैट्रिक' -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट












Click it and Unblock the Notifications