पीएनबी स्कैम: नीरव मोदी के भाई के खिलाफ इंटरपोल ने जारी किया नोटिस, CBI ने की पुष्टि

नई दिल्ली। पीएनबी घोटाले का मुख्य आरोपी नीरव मोदी फिलहाल लंदन की जेल में बंद है। लेकिन अभी तक उसके साथी मेहुल चौकसी और पीएनबी स्कैम के अन्य आरोपी अभी भी पकड़ से बाहर हैं। इसी बीच गुरुवार को सीबीआई ने साफ किया है कि, इंटरपोल ने 2 नबंवर को नीरव मोदी के भाई नेहाल दीपक मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है।

cbi canforms red notice against Nehal Deepak Modi issued by Interpol

सीबीआई की ओर से गुरुवार को जारी बयान में कहा गया है कि, नेहाल दीपक मोदी (नीरव मोदी के भाई) के खिलाफ रेड नोटिस से संबंधित मीडिया क्वेरी पर यह स्पष्ट किया जाता है कि इंटरपोल सेक्रेटेरियट जनरल लॉयन ने 2 नवंबर को सूचित किया है कि यह नोटिस सभी सदस्य देशों के लिए वैलिड और विजिबल है। बता दें कि, धन शोधन के आरोपों पर बेल्जियम के नागरिक नेहल (40) के खिलाफ वैश्विक गिरफ्तारी वारंट पहले ही जारी किया जा चुका है।

इंटरपोल या अंतरराष्ट्रीय पुलिस द्वारा जारी आरसीएन के अनुसार, नेहल दीपक मोदी का जन्म बेल्जियम के एंटवर्प में तीन मार्च 1979 को हुआ और वह अंग्रेजी, गुजराती तथा हिंदी भाषाएं जानता है। किसी भगोड़े के खिलाफ जारी अपने आरसीएन में इंटरपोल अपने 192 सदस्य देशों से उस व्यक्ति को अपने यहां पाए जाने पर उसे गिरफ्तार करने या हिरासत में लेने के लिए कहता है जिसके बाद देश वापसी या प्रत्यर्पण की कार्यवाही शुरू की जा सकती है।

ईडी ने इस मामले में दायर किए गए आरोपपत्र में नेहल को नामजद किया है और उस पर सबूतों को नष्ट करने तथा नीरव मोदी की उसके कथित गैरकानूनी कार्यों में 'जानते बूझते हुए मदद करने का आरोप है। ईडी ने आरोप लगाया कि पीएनबी घोटाले के सामने आने के बाद नेहल मोदी ने नीरव मोदी के करीबी विश्वासपात्र और कार्यकारी मिहिर आर भंसाली के साथ 'दुबई से 50 किलोग्राम सोना और अच्छी खासी नकदी ली और फर्जी निदेशकों से अधिकारियों के सामने उसका नाम न लेने के निर्देश दिए।

नीरव मोदी और उसके रिश्तेदार मेहुल चोकसी पर भारत की सबसे बड़ी बैंक धोखाधड़ी के मुख्य षड्यंत्रकारी होने का आरोप है। यह बैंक धोखाधड़ी पिछले साल सामने आयी थी। आरोप है कि इस घोटाले में नीरव मोदी और मेहुल चोकसी ने पंजाब नेशनल बैंक से करीब 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+