सीबीआई ने व्यापमं घोटाले मे एसटीएफ की भूमिका पर सवाल उठाये
भोपाल। व्यापमं घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने पूर्व में इस मामले की जांच कर रही एसटीएफ के रोल पर भी सवाल उठाये हैं। सीबीआई ने एसटीएफ के भूमिका को संदिग्ध करार दिया है। व्यापमं घोटाले की सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिये हैं जिसके बाद अबतक सीबीआई ने इस मामले में आठ एफआईआर दर्ज किये हैं।

सूत्रों की मानें तो इस जांच में सीबीआई ने मध्य प्रदेश एसटीएफ की भूमिका को काफी संदिग्ध माना है। यही नहीं इस मामले को दबाने के लिए एसटीएफ ने काफी संदिग्ध कदम भी उठाये हैं। इस मामले में ज्यादातर जो गिरफ्तारियां हुई है वह छात्रों की हुई है जिन्होंने नौकरी के लिए भारी भरकम रकम चुकायी है।
एसटीएफ ने इस मामले में किसी भी ऐसे सख्श के खिलाफ कार्यवाही नहीं कि जिनका संबंध वरिष्ठ अधिकारियों या राजनेताओं से हो। सीबीआई का यह भी मानना है कि इस मामले में जिन लोगों ने आत्महत्या की उसकी मुख्य वजह है एसटीएफ का आरोपियों या इस मामले से जुड़े लोगों के खिलाफ बेहद दबाव बनाना।












Click it and Unblock the Notifications