CBI ने किया फेक मार्केटिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, 4 राज्यों की 24 लोकेशन पर छापेमारी, 2.2 करोड़ जब्त
Fake Marketing Module: केंद्र जांच एजेंसी सीबीआई ने विदेशी नागरिकों को ठगने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। शातिर ठग फर्जी मार्केटिंग मॉड्यूल के जरिए विदेशी में बैठे लोगों को कॉल करके ठगने का काम करते थे। सीबीआई ने इस गिरोह पर बड़ा एक्शन लिया है।
सीबीआई ने दिल्ली, यूपी, हरियाणा और गुजरात सहित 24 स्थानों पर कार्रवाई की। तलाशी के दौरान टीम को 2.2 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए। यह देश में चलने वाले इंटरनेशनल फर्जी कॉल सेंटर हैं, जो विदेशी नागरिकों को अपना निशाना बना रहे थे।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गुजरात में 24 लोकेशन पर छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में डिजिटल सबूत, 2.2 करोड़ रुपए की नकदी, संपत्तियों और क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
CBI has busted a fake marketing module that targeted and defrauded foreign citizens including those in the USA from a call centre operating in India. CBI conducted searches at 24 locations including Delhi, UP, Haryana and Gujarat. Rs 2.2 crores in cash recovered during the…
— ANI (@ANI) November 22, 2023
सीबीआई ने बताया कि एक फर्जी मार्केटिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, जिसने भारत में संचालित एक कॉल सेंटर से अमेरिका सहित विदेशी नागरिकों को निशाना बनाया और उनसे धोखाधड़ी की।
इसी के साथ फर्जी मार्केटिंग मॉड्यूल और लोगों को ठगने वाले गिरोह का सरगना सुशील सचदेवा पर कार्रवाई की है। आरोपी अपने सहयोगियों के साथ काफी समय से कॉल सेंटर चला रहा था। जिस पर सीबीआई ने एक्शन लिया है।
इस गिरोह के लोग मार्केटिंग तकनीकी सहायता की झांसा देकर भोले-भाले विदेशियों को निशाना बना रहे थे। लोगों को ठगने के लिए कॉल सेंटरों के जरिए खूब चूना लगा रहा थे।












Click it and Unblock the Notifications