दिल्ली में AAP महिला पार्षद गीता रावत को घूस लेते हुए रंगेहाथों CBI ने पकड़ा, कांग्रेस बोली- आए थे स्वच्छ...
दिल्ली में आप पार्टी की महिला पार्षद को घूस लेते हुए रंगेहाथों सीबीआई ने पकड़ा, कांग्रेस बोली- आए थे स्वच्छ राजनीति का ढोंग करके
नई दिल्ली,18 फरवरी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जो अपनी सरकार को ईमानदार बताते हैं आज उन्हीं की पार्टी की एक महिला पार्षद को सीबीआई ने रंगे हाथों घूस लेते पकड़ा है। जिसके बाद पटपड़गंज से AAP की निगम पार्षद गीता रावत को CBI ने किया गिरफ्तार कर लिया है। पार्षद सरकारी काम करवाने के एवज में घूस लेते हुए पकड़ी गई है। वहीं कांग्रेस के नेता ने आप पर हमला बोलते हुए कहा है कि ये आए थे स्वच्छ राजनीति का ढोंग करके ।
Recommended Video

सीबीआई का कहना है कि सीबीआई ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम की पार्षद गीता रावत और एक 'पर्सनलव्यक्ति' को एक व्यक्ति से 20,000 रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
सीबीआई के मुताबिक ने एक सख्स ने शिकायत की थी उसे अपने घर की छत बनवानी थी। जिसके लिए आप पार्षद गीता रावत ने 20 हजार रुपये रिश्वत के तौर पर मांगे थे। इसके साथ ही उसने ये आरोप लगाया था कि पार्षद ने ये भी धमकी दी थी कि रिश्वत नहीं देने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
सीबईआई ने इस केस की आरंभिक जांच की सीबीआई ने रंग लगे नोट देकर शिकायतकर्ता को रिश्वत देने भेजा और पार्षद को रिश्वत देने के जुर्म में रंगे हाथों पकड़ा।












Click it and Unblock the Notifications