विजय माल्या कर्ज मामले में CBI ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार

इससे पहले सीबीआई ने विजय माल्या के घर समेत कुल 11 जगहों पर छापेमारी की थी, जिनमें बेंगलुरु में यूबी टावर की तीन मंजिलों के अलावा अग्रवाल और रघुनाथन के घर भी शामिल हैं।

नई दिल्ली। विजय माल्या को दिए 900 करोड़ के कर्ज के मामले में सोमवार को सीबीआई ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें आईडीबीआई बैंक के पूर्व चेयरमैन योगेश अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा आईडीबीआई के तीन अन्य पूर्व अधिकारियों और किंगफिशर एयरलाइंस के चार पूर्व अधिकारियों को भी सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। इसमें बंद हो चुकी कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी ए. रघुनाथन भी शामिल हैं।

vijay mallya विजय माल्या कर्ज मामले में CBI ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार
ये भी पढ़ें- SBI की रिपोर्ट के अनुसार, आगामी बजट में बढ़ सकती है आयकर छूट की सीमा

इससे पहले सीबीआई ने विजय माल्या के घर समेत कुल 11 जगहों पर छापेमारी की थी। जिन जगहों पर छापा मारा गया था उनमें बेंगलुरु में यूबी टावर की तीन मंजिलों के अलावा अग्रवाल और रघुनाथन के घर भी शामिल हैं। सीबीआई की एक टीम ने विजय माल्या की अगुवाई वाले यूबी समूह के दफ्तर पर छापा मारा था। आपको बता दें कि विजय माल्या की कंपनी किंगफिशर पर बैंकों का 6,203 करोड़ रुपए का बकाया है। इसके अलावा एक अदालत ने विजय माल्या को भगौड़ा अपराधी भी घोषित कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+