सीबीआई ने दिल्ली सरकार के GST असिस्टेंट कमिश्नर को घूस लेते किया गिरफ्तार
नई दिल्ली। सीबीआई ने भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली सरकार में जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर और एक अन्य शख्स को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर जितेंद्र जून और दिनेश खुराना को घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

सीबीआई ने दोनों को रंगे हाथों 6 लाख रु का लेन-देन करते हुए गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों को दिल्ली कोर्ट में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि जीएसटी बिभाग की टीम ने करोल बाग के एक फर्म पर छापेमारी की थी।
आरोप है कि यहीं पर सरकारी अधिकारी ने दिनेश खुराना से इस मामले को निपटाने के लिए घूस की मांग की थी।सीबीआई ने इस मामले में भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में सीबीआई द्वारा की गई छापेमारी में 22 लाख रुपए बरामद किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications