नीरव मोदी के राइट हैंड सुभाष परब को CBI कायरो से गिरफ्तार करके लाई भारत
नई दिल्ली, 12 अप्रैल। भगोड़े उद्योगपति नीरव मोदी के करीबी सुभाष शंकर परब को सीबीआई भारत लाने में बड़ी सफलता मिली है। सीबीआई की टीम सुभाष शंकर को कायरो से गिरफ्तार करके सोमवार की सुबह भारत लेकर आई है। सुभाष को नीरव मोदी का दाया हाथ माना जाता है और वह उसकी फर्म फायरस्टार डायमंड इंटरनेशनल लिमिटेड और डायमंड आर यूएस में सीनियर डायरेक्टर के पद पर था।

आरोप है कि बैंकों के साथ हजारो करोड़ के फर्जीवाड़े में सुभाष की भूमिका काफी अहम थी। जनवरी 2018 में यह पंजाब नेशनल बैंक के साथ 13 हजार करोड़ से अधिक का फर्जीवाड़ा सामने आया तो सुभाष भारत छोड़कर भाग गया था। इसी समय मेहुल चोकसी भी भारत छोड़ बाहर भाग गया था। सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुभाष सीधे नीरव मोदी को रिपोर्ट करता था, उस मुंबई लाया गया है, उसे हिरासत में रखा गया है। जल्द ही उसे मुंबई कोर्ट में पेश किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार पीएनबी घोटाले की जांच में यह बात सामने आई है कि सुभाष खुद व्यक्तिगत तौर पर लेटर ऑफ अंडरटेकिंग देता था, उसने फर्जी तरीके से पीएनबी के अधिकारी गोकुलनाथ शेट्टी के साथ मिलकर यह फर्जीवाड़ा किया था।
बता दें कि पीएनबी बैंक के साथ तकरीबन 14 हजार करोड़ रुपए का घोटाला 2018 में सामने आया था। आरोप है कि नीरव मोदी ने ये पैसे अवैध तरह से भारत के बाहर भेजे। मामला सामने आने के बाद नीरव मोदी देश से फरार हो गया। 2019 में उसे लंदन में गिरफ्तार किया गया और फिलहाल वह जेल में बंद है। भारतीय जांच एजेंसियां उसे भारत लाने के लिए लंदन की वेस्टमिस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट मशक्कत कर रही हैं। कोर्ट ने नीरव मोदी के प्रत्यर्पण का आदेश दिया था, जिसे नीरव मोदी ने मानसिक स्वास्थ्य और मानवाधिकारों का हवाला देते हुए चुनौती दी है।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes :'राम करे आप तरक्की करें', नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं












Click it and Unblock the Notifications