घूसखोरी मामले में सीबीआई ने गेल के मार्केटिंग डायरेक्टर ईएस रंगनाथन को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 16 जनवरी। सीबीआई ने गेल के शीर्ष अधिकारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार सीबीआई ने गेल के मार्केटिंग डायरेक्टर ईएस रंगनाथन को गिरफ्तार कर लिया है। ईएस रंगनाथन को घूसखोरी के मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले सीबीआई ने पांच लोगों को शनिवार को इस मामले में गिरफ्तार किया था। आरोप है कि इन लोगों ने प्राइवेट कंपनी को पेट्रो केमिलकल प्रोडक्ट में डिस्काउंट देने के लिए 50 लाख रुपए की घूस ली थी। शुक्रवार को इस मामल को दर्ज करने के बाद सीबीआई ने अलग-अलग 8 जगहों पर दिल्ली एनसीआर में रंगनाथन के ऑफिस में छापा मारा था। नोएडा सेक्टर 62 स्थित उनके घर पर भी सीबीआई ने छापा मारा था। सीबीआई ने अभी तक कुल 1.3 करोड़ रुपए कैश रंगनाथन के ठिकानों से जब्त किए हैं।

cbi

शनिवार को तमाम ठिकानों पर छापेमारी के दौरान सीबीआई के प्रवक्ता आरसी जोशी ने कहा था कि सीबीआई ने पूरा जाल बिछाया जिसमे इस घूसखोरी का पर्दाफाश हुआ। आरोप है कि रंगनाथन भ्रष्ट और गैरकानूनी गतिविधियों में लिपत थे। जानकारी के अनुसार सूत्र ने सीबीआई को इस मामले की जानकारी दी थी और बताया था कि रंगनाथन पेट्रो केमिकल प्रोडक्ट पर घूस लेकर छूट दे ररहे हैं। पिछले साल 11 दिसंबर को रंगनाथन के घर पर मिडलमैन और बिजनेसमैन ने रंगनाथन से मुलाकात की थी और उनके सामने अपना प्रस्ताव रखा था। इसके दो दिन के बाद मिडलमैन को जानकारी दी गई है छूट देने पर विचार किया जा रहा है। सीबीआई ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहती आपराधिक षड़यंत्र का मामला दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+