सीबीआई ने कार्ति चिदंबरम के करीबी एस भास्कर रमन को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 18 मई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम के करीबी एस भास्कर रमन को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई सूत्रों के अनुसार भास्कर को कार्ति चिदंबरम के खिलाफ चल रहे मौजूदा केस के मामले में गिरफ्तार किया गया है। याद हो कि मंगलवार को कार्ति चिदंबरम के कई ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की थी। सीबीआई ने मुंबई, ओडिशा, तमिलनाडु स्थिति कार्ति चिदंबरम के ठिकानों पर छापेमारी की थी।

karti

Recommended Video

    Karti Chidambaram के करीबी S Bhaskar Raman को CBI ने किया Arrest | वनइंडिया हिंदी

    भास्कर को मंगलवार की देर रात सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि वह जांच में हमारा सहयोग नहीं कर रहे थे, लिहाजा हमे उन्हें गिरफ्तार करना पड़ा। उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि सीबीआई ने मंगलवार को कार्ति चिदंबरम और उनके पिता पी चिदंबरम के देशभर के ठिकानों पर छापेमारी की थी। सूत्रों के अनुसार यह छापेमारी 10 ठिकानों पर की गई है, जिसमे चेन्नई, मुंबई, जारसुगुड़ा, मनसा और दिल्ली शामिल हैं।

    सूत्र ने बताया कि कार्ति के खिलाफ सीबीआई ने जो ताजा एफआईआर दर्ज की है वह चीनी कर्मचारियों को वीजा दिलाने के नाम पर 50-50 लाख रुपए की घूस से जुड़ा मामला है। कार्ति ने 300 चीनी कर्मचारियों को भारत का वीजा दिलवाया था। ईडी ने 2018 में कार्ति के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिसके बाद मार्च में उनके खिलाफ शुरुआती जांच के बाद सीबीआई ने 14 मई को कार्तिके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हालांकि सीबीआई की ओर से स्पष्ट नहीं कहा गया है कि ऐसे समय में छापेमारी क्यों की गई जबकि पहले से ही उनके खिलाफ केस चल रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+