रिश्वत से जुड़े एक मामले में सीबीआई ने सीजीएसटी अधीक्षक समेत 4 लोगों को किया गिरफ्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वत लेने से जुड़े एक मामले में दक्षिम मुंबई के केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के अधीक्षक के अलावा तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया हैं।

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वत लेने से जुड़े एक मामले में दक्षिम मुंबई के केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के अधीक्षक के अलावा तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स भी शामिल हैं। इस गिरफ्तारी के पीछे सीबीआई ने बताया कि इस मामले में शुक्रवार को मुंबई व दिल्ली में 6 (आरोपियों के घर व दफ्तर) ठिकानों पर छापेमारी की गई थी।

Recommended Video

    CBI की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख की रिश्वत मामले में GST अधिकारी गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी
    cbi

    छापेमारी के दौरान 30 लाख रुपए की नकदी और कुछ दस्तावेज बरामद किये गए हैं। चारों पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर मुंबई के एक व्यापारी से पैसे वसूले। आरोपियों की पहचान केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के दक्षिण मुंबई अधीक्षक अमित दलाल, सीए गोपाल भटेर उनका एक कर्मचारी हेमंत मोतीवरस और सीए रमेश परमार के रूप में हुई है।

    यह भी पढ़ें: भारतीय सेना में जवानों की भर्ती में धांधली की आशंका, सीबीआई करेगी जांच

    आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ता से टैक्स न भरने को लेकर उसके गिरफ्तारी से बचाने के लिए 15 लाख रुपए की मांग की थी और अधीक्षक अमित दलाल ने उनमें से एक सीए को उनके कहने पर व्यापारी से पैसों की उगाही करने के लिए कहा था। प्राप्त सूचना के आधार पर सीबीआई ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और सीए के कर्मचारी को उसी समय धर दबोचा जब वह व्यापारी से सात लाख रुपए की उगाही कर रहा था।

    जबकि दूसरे सीए को अपने कर्मचारी के निर्देश पर मोतीवरस को 5 लाख रुपए की राशि देते हुए पकड़ा गया, जिसे कथित तौर पर अधीक्षक ने पैसा इकट्ठा करने के लिए कहा था। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जिनने उन्हें 28 मार्च तक सीबीआई हिरासत में भेज दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+