भारतीय सेना में जवानों की भर्ती में धांधली की आशंका, सीबीआई करेगी जांच
एक सैन्य खुफिया ऑपरेशन के दौरान पंजाब में अपने केंद्र पर अधिकारियों के चयन में गड़बड़ी का पता लगाने के बाद, भारतीय सेना ने मामले की विस्तार से जांच के लिए मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया है।
नई दिल्ली। एक सैन्य खुफिया ऑपरेशन के दौरान पंजाब में अपने केंद्र पर अधिकारियों के चयन में गड़बड़ी का पता लगाने के बाद, भारतीय सेना ने मामले की विस्तार से जांच के लिए मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया है।
Recommended Video

आपको बता दें कि सेवा चयन केंद्र (SSCs) सेवा चयन बोर्ड (SSB) की परीक्षा कराता है और पंजाब के कपूरथला में जवानों की चयन प्रक्रिया में कथित तौर पर जो धांधली हुई उसको लेकर एसएससी पर सवाल उठाए जा रहे हैं। भारतीय सेना ने कहा है कि वह किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को नजरअंदाज नहीं कर सकती इसलिए उन्होंने इसकी जांच सीबीआई से कराने का फैसला किया है। सेना के अधिकारियों ने कहा, 'सूत्रों के हवाले से पता चला है कि एक जूनियर अधिकारी के खिलाफ चयन प्रक्रिया में धांधली करने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद जांच शुरू हुई।
यह भी पढ़ें: म्यांमार में और खतरनाक हुई सेना, 12 लोगों को उतारा मौत के घाट, सौ से ज्यादा लोगों की मौत
बाद में यह बात भी सामने आई कि जवानों की भर्ती में हुई धांधली में कई उच्च रैंकिंग के अधिकारियों समेत कई अंदरूनी और नागरिक भी शामिल हो सकते हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'इसलिए हमने मामले की जांच सीबीआई से कराने का फैसला किया है।' सैन्य खुफिया विभाग द्वारा प्रारंभिक जांच ऐसे समय में हुई है जब वह विभिन्न केंद्रों पर जवानों की भर्ती में गड़बड़ी के मामले में जांच कर रहा है।
विभाग ने दो सेवारत अधिकारियों को इस कथित घोटाले में संलिप्त पाया है। वहीं सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाने ने सैन्य कमांडरों से स्पष्ट रूप से कहा है कि किसी भी प्रकार की धांधली और वित्तीय गड़बड़ियों से जुड़े मामले बर्दाश्त नहीं किये जाएंगे। सूत्रों ने कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी में शामिल अधिकारियों से सख्ती से निपटा जा रहा है और कईयों की बिना पैंशन के सेवा समाप्त कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications