98 विधायकों, 7 सांसदों की संपत्ति बेतहाशा बढ़ी, सुप्रीम कोर्ट के पास जाएगा एक-एक का नाम

98 विधायकों, 7 सांसदों की संपत्ति बेतहाशा बढ़ी, सुप्रीम कोर्ट के पास जाएगा एक-एक का नाम

नई दिल्ली। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने बताया है कि सात सांसदों और 98 विधायकों की संपत्ति की जांच में ये बात सामने आई है कि इन जन प्रतिनिधियों की संपत्ति में बीते कुछ समय में ज्यादा ही तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। ऐसे में सीबीडीटी आय से अधिक संपत्ति के लोकसभा के सात सांसदों और अलग-अलग राज्यों के 98 विधायकों की संपत्ति की जांच कर रही है।

98 विधायकों, 7 सांसदों की संपत्ति बेतहाशा बढ़ी

सीबीडीटी ने सुप्रीम कोर्ट को इस बाबत जानकारी दी है। इन सभी सांसदों और विधायकों के नाम भी सुप्रीम कोर्ट को दिए जाएंगे। सीबीडीटी मंगलवार को इन सभी के नामों को सीलबंद लिफाफे में कोर्ट में जमा करेगा। इन जनप्रतिनिधियों की संपत्तियों की शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि इनकी संपत्ति में बेतहाशा बढ़ोत्तरी हुई है, जो उनकी चुनावी हलफनामें में बताई कमाई को देखते हुए कहीं ज्यादा है।

जनप्रतिनिधियों की संपत्तियों में बेतहाशा बढोतरी को लेकर हाल ही में लखनऊ के एनजीओ ने 26 लोकसभा सांसदों, 11 सांसदों और 257 विधायकों के चुनावी हलफनामे में दी कमाई में और उनकी संपत्तियों में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी को लेकर सवाल उठाए थे। एनजीओ ने इस बाबत सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसी पर इसके बाद आयकर विभाग ने अपनी जांच शुरू की।

शुरुआती जांच के बाद सोमवार को इसके बारे में कोर्ट को बताया गया है। सीबीडीटी ने 98 विधायकों और सात सांसदों के नाम मंगलवार को कोर्ट में पेश करने की बात कही है जबकि कुछ और जनप्रतिनिधियों की संपत्तियों को लेकर अभी जांच चलने की बात कही है। जिनकी जांच अभी चल रही है उनमें कुछ विधायकों और 9 लोकसभा सदस्यों के अलावा राज्यसभा के भी 11 सांसद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+