अखिलेश जी वीडियो में देख लीजिए अपनी मित्र पुलिस की शर्मनाक करतूत
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के मुखिया अखिलेश यादव सुशासन के चाहें कितने भी ढ़ोल क्यों ना पीट लें मगर निश्चित समय अंतराल पर खाकी की करतूत उनकी पोल खोल देती है। जी हां मित्र पुलिस का दावा करने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस का बेरहम और खौफनाक चेहरा एक बार फिर सामने आया है। जौनपुर कोतवाली में तैनात दो सिपाहियों ने बीच सड़क एक युवक की जमकर पिटाई की। पुलिस की इस खौफ करतूत को एक युवक ने अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर लिया।

मौके पर मौजूद एक युवक ने सारी हरकत कैमरे में कैद कर ली। गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने पुलिस को 'स्मार्ट' बनने की सलाह देते हुए कल ही कहा था कि पुलिस स्ट्रिक्ट भी हो और सेंसेटिव भी हो, पुलिस अलर्ट भी हो और अकाउंटेबल भी हो। वो रिलायबल हो और रिस्पॉन्सिबल हो। अब ऐसे में यह समझ नहीं आ रहा है कि क्या पुलिस इस तरह से रिस्पॉसिबल होगी और अलर्ट रहेगी। जो भी हो यहां पर पीएम मोदी द्वारा पुलिस को दिए गए 'मंत्रों' की धज्जियां उड़ाई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications