नाबालिक लड़कों से यौन शोषण के आरोप में पुजारी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरल के एर्नाकुलम जिले में रविवार को एक कैथलिक पुजारी को बालक गृह में नाबालिक लड़कों का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। मामला तब सामने आया जब वहां से भागे कुछ लड़कों ने अपने मां बाप को इसकी जानकारी दी। इसके बाद लड़कों के मां बाप पुलिस तक पहुंचे।

Catholic Priest Accused Of Sexually Abusing Boys in kerala got arrested

40 वर्षीय पुजारी पर सीरियल अपराधी होने का संदेह है। पुलिस ने बताया कि पुजारी पर आरोप है कि वह दिसंबर 2018 से लड़कों के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। एक पुलिस अधिकारी ने एनडीटीवी को बताया, 'पुजारी का फोन ऊटपटांग मैसेज, तस्वीरों, पोर्न वेबसाइटों से भरा हुआ मिला है।' पीड़ित नाबालिगों की पहचान की सुरक्षा के लिए पुजारी के नाम का खुलासा पुलिस ने नहीं किया।

बीते शनिवार को 7 लड़के प्रीस्ट के पास से भाग निकले और उसी रात वे अपने माता पिता के साथ पुलिस थाने पहुंचकर पुजारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वहीं अगली सुबह पुलिस ने पुजारी को गिरफ्तार कर लिया। पुजारी को 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुजारी पर बाल शोषण के आरोप के साथ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि- साल 2018 के दिसंबर से पुजारी 12 से 16 साल के बीच के लड़कों के साथ यौन शोषण कर रहा था। वह लड़कों को अपने साथ सोने के लिए भी मजबूर करता था। चाइल्ड वेलफेयर कमिटी ने सभी पीड़ित लड़कों को उनके घर भेज दिया है। हालांकि वहां रह रहे कई लड़कों ने किसी तरह की कोई परेशानी न होने की बात भी कही है। ऑस्ट्रेलिया से चाइल तक के देशों में पुजारियों द्वारा इस तरह के अपराध आम होते जा रहे हैं। इस साल की शुरुआत में, पोप ने पुजारी द्वारा यौन शोषण के पीड़ितों के लिए न्याय की गुहार लगाई थी।

यह भी पढ़ें- पत्नी से जज के खिलाफ जबरन दर्ज कराया यौन शोषण का केस, गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+