फिल्म में काम देने के लिए प्रोड्यूसर ने एक्ट्रेस के सामने रखी हमबिस्तर होने की शर्त
मुंबई।
बॉलीवुड में कास्टिंग काउंट कोई नई बात नहीं है। इस इंडस्ट्री की चमक दमक से प्रभावित होकर हजारों लड़कियां अपना करियर बनाने आती हैं, लेकिन उनमें से बहुत कम ही सफल हो पाती है। कुछ लड़कियां वापस लौट जाती है। कुछ इस इंडस्ट्री की काली सच्चाई को जानकर कई डर जाती है तो कुछ यहां फाइट करती है और अपने दम पर यहां अपना करियर बनाती है। ऐसी ही एक्ट्रेस हैं श्रृति हरिहरन। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>श्रृति
ने इस इंडस्ट्री की सच्चाई सामने ला दी। केरल के परिवार से ताल्लुक रखने वाली श्रृति हरिहरन को भी कास्टिंग काउच जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा। श्रृति ने खुद इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वो बॉलीवुड में काम करना चाहती थी, लेकिन उनकी कोई जान पहचान नहीं थी। उन्होंने मशहूर कोरियोग्राफर इमरान सरदारिया के साथ काम करना शुरू किया और बतौर असिस्टेंट कोरियोग्राफर काम करने लगी। id='are-slot-2' class='oiad oi-axt oiadv'>
कोरियोग्राफर के साथ किया काम
उन्होंने भले ही कोरियोग्राफर के साथ काम करना शुरू किया हो, लेकिन उन्होंने अपना सपना नहीं टूटने दिया। वो लगातार कोशिश करती रही और एक दिन जाकर उन्हें मौक मिला। उन्हें एक फिल्म में काम करने का मौका मिला। वो फिल्म को लेकर मीटिंग के लिए प्रोड्यूसर से मिलने पहुंची।

प्रोड्यूसर ने रखी हमबिस्तर होने की शर्त
फिल्म के प्रोड्यूसर ने उनके सामने एक ऐसी शर्त रखी , जिसे सुनकर वो दंग रह गई। श्रृति उस वक्त 18 साल की थी। प्रोड्यूसर के उनके सामने शर्त रखी कि अगर तुम्हें फिल्म में काम करना है तो मेरे साथ संबंध बनाना होगा। प्रोड्यूसर की बात सुनकर उसे धक्का लगा और वो वहां से उठकर चली गई।

किसी ने नहीं दिया साथ
जब श्रृति ने ये बात अपने कोरियाग्राफर से बताई तो उन्होंने सहारा देने के बजाए उन्हें झटक दिया और कहा कि अगर वो ये सब नहीं झेल सकती तो इस इंडस्ट्री से निकल जाए। श्रृति के हाथ से फिल्म चली गई, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उसने बिना गिरे अपनी शर्तों पर फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाया।












Click it and Unblock the Notifications