अब पूछी-बताई जाती गांधी,दिनकर जैसे नायकों की जाति
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) रामधारी सिंह दिनकर जी को लेकर शुक्रवार को राजधानी में भव्य समारोह हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने जातीयता के खिलाफ दिनकर जी की एक चिट्टी को हवाला देते हुए काफी अच्छा बोला। लेकिन इसी समारोह में कई स्तरों पर बताया जाता रहा कि वे भूमिहार थे।
जाति से सरोकार
क्या राष्ट्रकवि की जाति से किसी को कोई सरोकार होगा। कतई नहीं। पर अब देश के नायकों की जातियां बताई जा रही हैं। राजधानी के ही मावलंकर हाल में वैश्य समुदाय के एक समारोह का बैनर देखा, उस पर गांधीजी का फोटो लगा था। तो दिनकर भूमिहार और गांधीजी वैश्य।
शासन नहीं चला सकते
बहरहाल, प्रधानंमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को उद्धृत करते हुए अगर यह कहा कि आप एक दो जातियों के सहारे शासन नहीं चला सकते तो इसमें गलत क्या है? दिनकर जी के समारोह में उनको उद्धृत करके बिहार को याद दिलाना कि आपके एक मनीषी ने आज से पांच दशक पूर्व यह लिख दिया था। बावजूद इसके बिहार जाति समीकरण के आधार पर राजनीति का अखाड़ा बन गया।
दिनकर के नाम पर राजनीति
लेकिन कुछ लोगों को इसमें भी समस्या नजर आ रही है। बड़ी विचित्र बात है। वरिष्ठ चिंतक अवधेश कुमार कहते हैं कि आलोचकों की बात मान भी लें कि भाजपा दिनकर जी के नाम पर राजनीति कर रही है तो इसमें समस्या क्या है? यह तो अच्छी बात है कि एक महान कवि, महान लेखक, विचारक का नाम लेकर राजनीति हो। आखिर अगर दिनकर जी का नाम लिया जाएगा तो उसका कुछ असर लोगों के मन पर पड़ेगा।
वे मानते हैं कि राजनीति का क्षरण ही इसलिए हुआ, क्योंकि हमारे देश में महापुरुषों को, महान कवियों को, रचनाकारों को, विचारकों को, चिन्तकों को तो किताबी विषय बना दिया गया और राजनीति उससे बिल्कुल अलग हो गई।अगर दिनकर जी का नाम लिया जाता है तो उनकी रचनाओं की भी चर्चा होगी, उनके कथनों की भी चर्चा होगी और उसका कुछ असर अवश्य होगा।
-
PM Modi क्या Sonia Gandhi से अस्पताल में मिलने गए? बंगाल-तमिलनाडु में सियासी पारा गर्म! Viral फोटो का सच क्या? -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Iran Vs America War: मोदी का मास्टरस्ट्रोक! पश्चिम एशिया में तनाव के बीच 1,171 भारतीयों का 'महा-रेस्क्यू' -
कोबा तीर्थ में भावुक हुए पीएम मोदी, तक्षशिला की तबाही से लेकर ज्ञान भारत मिशन तक, संबोधन की खास बातें -
PM Modi Vav-Tharad Visit: गुजरात के वाव-थराद को ₹20,000 करोड़ की कौन-कौन सी मिली सौगात? कितना फायदा? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर?













Click it and Unblock the Notifications