कैश निकालने की लिमिट में बदलाव, एक हफ्ते में निकाल सकेंगे 50000 रुपये
आरबीआई ने 8 फरवरी को घोषणा की थी कि 20 फरवरी से बचत खाते से एक हफ्ते में 50 हजार रुपये निकाले जा सकेंगे। एटीएम से निकली जाने वाली राशि को भी बचत खाते से ट्रांजेक्शन माना जाएगा।
नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद एटीएम से पैसे निकालने की लिमिट को लेकर कई बाद बदलाव किए जा चुके हैं। आरबीआई ने सोमवार से बचत खाते से एक हफ्ते में 50 हजार रुपये तक निकालने की छूट दी है। यह लिमिट 13 मार्च तक रहेगी उसके बाद पैसे निकालने की कोई लिमिट लागू नहीं होगी।

आरबीआई ने 8 फरवरी को घोषणा की थी कि 20 फरवरी से बचत खाते से एक हफ्ते में 50 हजार रुपये निकाले जा सकेंगे। एटीएम से निकली जाने वाली राशि को भी बचत खाते से ट्रांजेक्शन माना जाएगा। 8 नवंबर को नोटबंदी की घोषणा के बाद से पैसे निकालने की लिमिट में थोड़ी-थोड़ी सहूलियत दी गई। आरबीआई ने कैश की मौजूदगी की समीक्षा करने के बाद लिमिट में इजाफा किया। READ ALSO: विराट कोहली ने विज्ञापन के लिए की 100 करोड़ की डील
सरकार ने बंद किए थे ये नोट
8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि आधी रात के बाद 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट बंद हो जाएंगे। इसके बाद सरकार ने 2000 रुपये और 500 रुपये के नए नोट जारी किए थे। शुरुआत में पैसे निकालने की अधिकतम लिमिट 2500 रुपय थी, जिसे बढ़ाकर 4500 किया गया। 1 जनवरी से पैसे निकालने की लिमिट बढ़ाकर 10000 रुपये की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications