महात्मा गांधी की हत्या वाले टिप्पणी को लेकर यूपी में राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज
लखनऊ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या का आरोप लगाने के मामले में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में मानहानि का मुकदमा दायर किया गया है, जिसकी सुनवाई चार अप्रैल को होगी। स्थानीय वकील एवं पीपुल फॉर लीगल एड सोसाइटी के प्रांतीय संयोजक शानू शुक्ला ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में मंगलवार को मामला दायर किया है। id="toptextpromo">शुक्ला
ने कहा कि जांच एजेंसियां महात्मा गांधी की हत्या के मामले में आरएसएस को क्लीन चिट दे चुकी हैं। अधिवक्ता ने राहुल पर आरएसएस व उसके कार्यकर्ताओं की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए मानहानि का मुकदमा किया है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई चार अप्रैल को तय की है। मालूम हो कि राहुल ने गत छह मार्च को महाराष्ट्र में रैली के दौरान आरएसएस पर महात्मा गांधी की हत्या करवाने का आरोप लगाया था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>राहुल
ने भाजपा नेताओं के इन दावों का भी मजाक उड़ाया था कि भाजपा देश में कंप्यूटर लेकर आयी है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि आरएसएस के लोगों ने गांधीजी की हत्या की और आज उनके लोग उनकी चर्चा करते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस ने सरदार पटेल और गांधीजी का विरोध किया था।











Click it and Unblock the Notifications