बूथ जिताओ, नौकरी पाओ का वादा भारी पड़ा मंत्री जी को, दर्ज हुआ केस

नई दिल्ली। चुनाव मौसम में हर नेता लोगों से अलग-अलग वादा कर रहा है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता और प्रदेश सरकार में मंत्री पीसी शर्मा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को नौकरी देने का वादा किया था। लेकिन मंत्री जी को पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत के बाद उन्हें नौकरी देने का वादा करने की वजह से मुश्किल बढ़ गई है। बता दें कि पीसी शर्मा भोपाल साउथ वेस्ट की विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं और कमलनाथ सरकार में वह कानून मंत्री हैं।

congress

पीसी शर्मा ने 4 अप्रैल को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि हम चुनाव के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं को नौकरी देंगे। पीसी शर्मा के इस बयान पर मध्य प्रदे के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वीएल कंठराव ने कहा कि हमे इस बाबत भोपाल के डिस्ट्रिक्ट रिटर्निंग अधिकारी की शिकायत मिली थी। जिसके बाद पीसी शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि शर्मा ने कहा था कि जो भी बूथ कार्यकर्ता चुनाव के दौरान अच्छा काम करेगा उसे सरकारी नौकरी दी जाएगी। जिसके बाद भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी, जिसके बाद चुनाव आयोग ने मामले की जांच का आदेश दिया गया था। टीटी नगर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज वीरेंद्र चौहान ने कहा कि रविवार को इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं पीसी शर्मा का कहना है कि उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया है। मैंने लोगों से कहा था कि कांग्रेस सरकार आने के बाद नई नौकरियों का सृजन होगा और प्राथमिकता के साथ यह नौकरी दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+