तूतीकोरिन गोलीबारी: धारा 144 तोड़कर घायलों से मिलने पहुंचे कमल हासन, FIR दर्ज
नई दिल्ली। अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने बुधवार को तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में स्टरलाइट कॉपर प्लांट के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस गोलीबारी में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। मुलाकात करने के लेकर कमल हासन पर मुकदमा दर्ज किया गया है कि क्योंकि उन्होंने धारा 144 का उल्लंघन किया। अस्पताल में मिलने के बाद कमल हासन ने मीडिया से बातचीत की और कहा- हमे पता होना चाहिए कि इस फायरिंग का आदेश किसने दिया था। यह मैं नहीं बल्कि पीड़ित पूछ रहे हैं। केवल मुआवजे का ऐलान कर देना ही इसका हल नहीं है। इंडस्ट्री बंद होनी चाहिए। लोग भी यही मांग कर रहे हैं।

गौरतलब है कि कमल हासन ने मंगलवार को कहा था, सरकार ने स्टरलाइट के खिलाफ लोगों के शांतिपूर्ण विरोध व उनकी मांगों को नजरअंदाज कर दिया। सरकार की लापरवाही इन सभी घटनाओं की वजह है। नागरिक अपराधी नहीं हैं। यह वे लोग हैं जिन्होंने पहले स्टरलाइट के कारण और अब सरकार के आदेशों के कारण अपना जीवन खोया है।
आपको बता दें कि यहां के स्थानीय लोग स्टरलाइट कारखाने के खिलाफ लंबे समय से विरोध प्रदर्शन और कारखाने को बंद करने की मांग कर रहे हैं। लोगों में इस परियोजना से पर्यावरण और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर को चिंता बनी हुई है। इसके खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय तक एक रैली निकालने का फैसला किया था। इस प्रदर्शन के दौरान सरकारी वाहनों में आगजनी और कलेक्ट्रेट में तोड़फोड़ की गई। बताया जा रहा है कि हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की जिसमें 11 लोग मारे गए।












Click it and Unblock the Notifications