आरएसएस, योगी आदित्यनाथ को फेसबुक पर अपशब्द कहने पर पांच के खिलाफ एफआईआर, एक गिरफ्तार

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में फेसबुक पर की गई उनकी टिप्प्णी के लिए पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इन पांच लोगों ने कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संबंध में फेसबुक पर खराब भाषा का इस्तेमाल किया और अमर्यादित टिप्पणी की। गुरुवार को पुलिस ने मामला दर्ज किया। आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

फेसबुक पर की थी पोस्ट

फेसबुक पर की थी पोस्ट

बहराइच के अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने शुक्रवार को बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र के गौरव गुप्ता ने राणा सुलतान, जीशान, हारून खान, शफीक खान और किंग खान के खिलाफ इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई की। इन सभी पर मुख्यमंत्री और आरएसएस के संबंध में फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है।

14 नवंबर को की थी विवादित पोस्ट

14 नवंबर को की थी विवादित पोस्ट

पुलिस ने बताया है कि 14 नवंबर को फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथ में हरी झंडी दिखाते हुए फोटो पोस्ट कर उनके तथा संघ के संबंध में अभद्र टिप्पणियां की गई थी, जिसको लेकर ये मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच में सर्विलांस सेल की मदद ली जा रही है।

एसपी बोले, ऐसी घटनाओं पर पुलिस सतर्क

एसपी बोले, ऐसी घटनाओं पर पुलिस सतर्क

अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने कहा कि किसी भी सोशल मीडिया पर इस तरह की घटनाओं को लेकर पुलिस सतर्क है। कई दफा इससे तनाव पैदा हो जाता है, ऐसे में इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता है। ऐसे लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+