12वीं पास करने वाले छात्र इन क्षेत्रों में बना सकते हैं अपना करियर

नई दिल्ली। सीबीएसई 12वीं के परिणाम आने ही वाले हैं। परिणाम आते ही सभी छात्र इस सोच में पड़ जायेंगे कि अब आगे क्या करना है। क्या आपने अपने करियर का रास्ता खोज लिया है? इस सवाल का जवाब कुछ विद्यार्थियों के पास तो होगा पर कुछ अब भी इन सवालों से जूझ रहे होंगे ऑर ऐसा होना लाज़मी भी है। भई कोम्पटीशन के इस टाइम में करियर की टेंशन तो बनती ही है।

जैसा कि आप जानते ही होंगे 12 वीं के नतीजे अलग अलग बोर्ड में घोषित होना आरंभ हो चुका है ऑर परिणाम के साथ करियर को लेकर बच्चों ऑर परिजनों की सिरदर्दी भी बढने लगी है। विद्यार्थी चाहे आर्ट स्ट्रीम का हो कॉमर्स का हो या साइंस का सभी एक उचित राह की खोज में है, कईयों ने सोच तो लिया है कि उन्हें करना क्या है पर उनमें भी कन्फ्युजन अब तक बरकरार है।

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि यदि आप विज्ञान यानी साइंस स्ट्रीम के विद्यार्थी है तो आपके करियर की संभावनाएँ कहां-कहां है। पढ़ने के लिये स्लाइडर पर आगे बढ़ते जायें।

इंजीनियरिंग

इंजीनियरिंग

आप नॉन मेडिकल साइंस के साथ इंजीनियरिंग फिल्ड चुन सकते हैं। इसमेम आप ऐरोस्पेस/ ऐग्रीकल्चर/ ऑटोमोबाइल बायोकैमिकल/ बायोटैक्निोलॉजी/ ब्रोडकास्ट टैक्निक/ सिविल/ मैकेनिकल/ इलैक्ट्रोनिक/ कंप्यूटर इंजीनियर/ टैलीकम्युनिकेशन/ फूड/ फायर/ टैक्सटाइल तमाम विकल्प में से कोई भी चुन सकते हैं।

आर्कीटेक्चर

आर्कीटेक्चर

आप अपने लिए आर्कीटैक्चर का विकल्प भी सुन सकते हैं। यह एक बेहतर विकल्प है।

कॉमर्सियल पाइलट

कॉमर्सियल पाइलट

अपने करियर की ऊंची उड़ान का सपना आप पाइलट बन के भी पूरा कर सकते हैं।

मर्चेंट नेवी

मर्चेंट नेवी

अगर आप चाहे तो अपने बेहतर करियर के लिए मर्चेंट नेवी का विकल्प भी चुन सकते हैं. नॉन मैडिकल साइंस वालों के लिए यह बेहतर विकल्प है।

कंप्यूटर साइंस

कंप्यूटर साइंस

इसके अंदर आप आईटी सेक्टर/ सीएस/ सोफ्टवेयर डेवलोपर जैसे विकल्प चुन सकते हैं। प्रोग्रामर/ मल्टीमीडिया डिजाइनिंग/ नेटवर्क ऐडमिनिस्ट्रेशन/ सोफ्टवेयर इंजीनियर/ टैक्नोलॉजी मैनेजर जैसे विकल्प चुन सकते हैं।

हार्डवेयर

हार्डवेयर

हार्डवेयर कोर्सिस में हार्डवेयर डिजाइनिंग/ डेवलोपिंग/ सर्विस मेनेंटेनस इंजीनियरिंग/ नेटवर्क डिजाइनिंग जैसे कोर्स प्रमुख है जिन्हें आप चुन सकते हैं।

डिफेंस सर्विसिस

डिफेंस सर्विसिस

डिफेंस सर्विस बहुत बेहतर विकल्प है। इसमें आप इंडियन नेवी ऑफीसर ऑर इंडियन एयर फोर्स ऑफीसर का विकल्प चुन सकते हैं। इसके लिये एनडीए की परीक्षा दे सकते हैं।

फिज़िकल साइंस

फिज़िकल साइंस

फिज़िकल साइंस में आप कैमिस्ट/मैथेमैटीशियन/ऐस्ट्रोनॉमी/फोरेंसिस साइंस/ जियोग्राफर/ जियोलोजिस्ट/ न्युक्लोरोजिस्ट/ ऑपरेशन रिसर्चर/ स्टैटीशियन जैसे विकल्प चुन सकते हैं।

फार्मर्सी

फार्मर्सी

फार्मर्सी का विकल्प भी आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है इसमें आप क्लीनिकल रिसर्च की फिल्ड्‌ चुन सलते हैं।

टेक्न‍िकल राइटर

टेक्न‍िकल राइटर

टेक्न‍िकल राइटर बनने के लिये आप पहले बीएससी या बीटेक करें उसके बाद किसी भी पंजीकृत संस्थान से टेक्न‍िकल राइटिंग का कोर्स कर सकते हैं।

मैडिकल साइंस

मैडिकल साइंस

समें आप जनरल फिजीशियन/ डॉक्टर( स्पेशिलिस्ट) / सर्जन/ होमियोपैथी/ आयुर्वेद/ डेंटिस्ट जैसे विकल्प में से कोई भी चुन सकते हैं।

पैरा मैडिकल फिल्ड

पैरा मैडिकल फिल्ड

पैरा मैडिकल फिल्ड में आप फीजियोथैरेपी/ स्पीच थैरेपी/ ऑडियोलॉजी/ नर्सिंग/ आर्थोडिस्ट/ मैडिकल लैब टैक्नोलॉजी/ न्यूट्रीशियन एंड डाइजेस्टिक जैसे विकल्प चुन सकते हैं।

अलाइड मेडिकल

अलाइड मेडिकल

अलाइड फिल्ड के अंदर आप ईईजी टैक्नीशियन/ होस्पीटल मैनेजमेंट/ मैडिकल लैब टैक्नोलॉजी/ रेडिटेशन/ पैथोलॉजी/ रैसपिरेट्री/ सोनोग्राफर/ ऑपरेशन थिरेटर टैक्नोलॉजी/ योगा थैरेपी/ मसाज/ एक्युप्रेसर/ एक्युपंचर जैसे विकल्प चुन सकते हैं।

बायोटैक्नोलॉजी

बायोटैक्नोलॉजी

बायोटैक्नोलॉजी में आप बायोसाइंस बोटनी/ ज़ूलोजिस्ट/ बायोलोजिस्ट/ एनवायरोंमेंट साइंस जैसे विकल्प चुन सकते हैं।

फॉरेस्ट एंड वाइल्डलाइफ

फॉरेस्ट एंड वाइल्डलाइफ

आप प्लस टू के बाद फॉरेस्ट एंड वाइल्डलाइफ का विकल्प भी चुन सकते हैं।

फूड टैक्नोलॉजी

फूड टैक्नोलॉजी

फूड टैक्नोलॉजी का विकल्प भी आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। आप चाहे तो होम साइंस का विकल्प भी चुन सकते हैं।

टीचिंग फिल्ड

टीचिंग फिल्ड

मैडिकल ऑर नॉन मैडिकल दोनों ही विशय के विद्यार्थी चाहे तो 12 वीं के बाद जेबीटी/ डी.एड का विकल्प चुन के प्लस टू के बाद ही टीचिंग लाइन में जा सकते हैं।

ग्रेजुएशन कोर्स

ग्रेजुएशन कोर्स

साइंस के विद्यार्थी चाहे तो अपनी हाइयर स्टडी करने की दिशा में बीएससी पास कोर्स या किसी चयनित विषय में बीएससी ऑनर्स भी कर सकते हैं।

फूड प्रोसेसिंग में करियर

फूड प्रोसेसिंग में करियर

इसके लिये आप तमाम विश्वविद्यालयों में फूड प्रोसेसिंग में डिग्री व डिप्लोमा कोर्स चल रहे हैं।

कृष‍ि

कृष‍ि

यदि आपके घर का बैकग्राउंड कृष‍ि है तो यह आपके लिये अच्छी फील्ड साबित हो सकती है।

विज्ञान पत्रकारिता

विज्ञान पत्रकारिता

विज्ञान में पत्रकारिता के लिये पहले किसी भी विषय से बीएससी, एमएससी, बीटेक या बीई करें उसके बाद पत्रकारिता का कोर्स कर आगे बढ़ें।

अंतरिक्ष विज्ञान

अंतरिक्ष विज्ञान

कई विश्वविद्यालयों में अंतरिक्ष विज्ञान में बीएससी के कोर्स चल रहे हैं। उन्हें करने के बाद आप इस क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+