ट्रक की टक्कर से कार सीधे नदी में जा गिरी, तीन लोगों की मौत
ये सड़क दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रक की टक्कर लगने के बाद बहुत जोर की आवाज आई थी। आवाज सुनकर काफी लोग घटनास्थल पर दौड़कर आए थे और तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी थी।
यवतमाल। महाराष्ट्र के यवतमाल में एक कार ट्रक की टक्कर लगने से सीधे नदी में जा गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में बैठे तीन लोगों की मौत जगह पर हो गई। इस दुर्घटना की ये प्राथमिक जानकारी प्राप्त हुई है। यवतमाल में उमरखेड-हदगांव मार्ग के पास पैनगंगा नदी में ये घटना घटी है। उमरखेड-हदगांव मार्ग से ये कार नदी पर बने पुल से गुजर रही थी। ट्रक की टक्कर लगने से ये दुर्घटना घटी है। मार्लेगांव के पास पैनगंगा नदी पर बनाए गए पुल में किसी भी तरह की सुरक्षा रेलिंग नहीं है। पुल के ऊपर से गुजर रही कार को अचानक से एक बड़े कार की जोरदार टक्कर लगी, टक्कर इतनी तेज थी कि कार सीधे होकर नदी में जा गिरी।

कार में दो पुरुष और एक महिला सवार थे, जिनकी इस दुर्घटना में मौत हो गई है। कार में सवार सभी लोग परभणी के थे। ज्ञानेश्वर गोटे अपनी पत्नी रत्ना के साथ किसी काम से बाहर गांव जा रहे थे। उनकी कार ड्राइवर चला रहा था। इस घटना में तीनों की मौत हो गई। ये सड़क दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रक की टक्कर लगने के बाद बहुत जोर की आवाज आई थी। आवाज सुनकर काफी लोग घटनास्थल पर दौड़कर आए थे और तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। सभी मृतकों को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया था लेकिन उनकी पहले से मौत हो चुकी थी। इस मामले में ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications