तेज रफ्तार कार होटल में घुसी, घटना सीसीटीवी में कैद, एक की मौत
पुणे। महाराष्ट्र में पुणे के सांगवी इलाके में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार होटल में घुसी। इस हादसे में 1 की मौत हो गई जबकि 3 घायल हो गए। पिंपरी चिंचवड़ सांगवी इलाके में तेज रफ्तार कार सीधे होटल के अंदर जाने से हादसा हुआ है।
इस घटना में होटल में काम कर रहे कर्मचारी की मौत हुई है और अन्य तीन लोग घायल हुए हैं। यह घटना दोपहर में 1 बजे के करीब सांगवी के फेमस चौक इलाके में घटी है। प्राप्त जानकारी अनुसार, सांगवी परिसर में फॉर्च्यूनर कार तेज रफ्तार में जा रही थी।
कार में तीन लोग सवार थे, जिसमें महिला और एक बच्चा शामिल हैं। तभी अचानक फेमस चौक परिसर स्थित अनंत भोजनालय में घुस गई। इस घटना में कार चालक और अन्य महिला और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ हैं। यह पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हुए हैं। घटना में कार का चकनाचूर हुआ है।
ये भी पढ़ें: खेलते-खेलते शक्कर के गरम पाक में जा गिरी 3 साल की बच्ची, हुई मौत