VIDEO: संकरे पहाड़ी रास्ते पर ड्राइवर ने बैक की कार, लोग बोले-देखकर ही हाथ-पांव ठंडे हो रहे
एक तरफ पहाड़ी, दूसरी तरफ खाई, छोटे से रास्ते पर ड्राइवर ने बैक की कार, वीडियो वायरल
मुंबई, 25 जनवरी: पहाड़ी इलाकों में छोटे-छोटे रास्ते होते हैं और इन पर ड्राइविंग करना आसान नहीं होता है। ऐसे में लोग पहाड़ी रास्तों पर धीरे-धीरे चलते हैं और अक्सर ओवरटेक करने से भी बचते हैं। पहाड़ी रास्ते पर जहां कार का सीधा चलना ही मुश्किल हो, वहां किसी के लिए कार को बैक करने की बात सोचना भी मुश्किल है लेकिन एक ड्राइवर ने बेहद छोटे पहाड़ी रास्ते पर कार को बैक किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Recommended Video

करोड़ों लोग देख चुके वीडियो
करीब डेढ़ मिनट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है, इसको एक दो करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। यह वीडियो हांगकांग का बताया जा रहा है, हालांकि सही-सही ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि वीडियो कहां का है। वीडियो में करीब 7-8 फुट चौड़ी सड़क पर ड्राइवर कार को बैक करते देखा जा रहा है। इस रास्ते के एक तरफ पहाड़ है तो दूसरी तरफ सैकड़ों फीट गहरी खाई है।

वीडियो देख लोगों को कलेजा मुंह में आया
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि नीले रंग की एक कार को पहाड़ी रास्ते पर बैक किया जा रहा है। शुरू में ये देखकर अजीब लगता है कि इस रास्ते पर कार को वापस कैसे मोड़ा जा सकता है क्योंकि कार की लंबाई रास्ते की चौड़ाई से कुछ ज्यादा ही लग रही है। जब कार को बैक किया जाता है तो एक बार तो कार का पिछला पहिया ही खाई की साइड सड़क के बाहर हवा में झूल जाता है और ऐसा लगता है कि शायद ये कार खाई में जा गिरेगी। ड्राइवर इस दौरान गंजब का संतुलन दिखाते हुए एक-एकइंच कार को सरकाता है और किसी तरह से कार को बैक कर लेने में कामयाब भी हो जाता है
हजारों लोगों ने किया वीडियो पर कमेंट
ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को करोड़ो लोग देख चुके और लाखों लोग इस पर कमेंट कर चुके हैं। अलग-अलग तरह के कमेंट इस वीडियो पर आ रहे हैं। कई लोगों ने ड्राइवर की तारीफ की है तो लोगों ने इसे जान को जोखिम में डालने वाला कहा है। कई लोगों ने कहा है कि गाड़ी में एक दो किमी रिवर्स में ले जाकर कहीं थोड़ी ज्यादा जगह मिलने पर बैक किया जा सकता था क्योंकि ये बहुत ज्यादा रिस्की था।












Click it and Unblock the Notifications