पाक से लौटा BSF जवान, कहा सोचा ना था कि पाकिस्तान में ऐसा व्यवहार होगा

बीएसएफ ने भारतीय जवान के साथ अच्छा व्यवहार करने पर पाकिस्तानी सैनिकों का शुक्रिया अदा किया है। बीएसएफ के डीजी डीके पाठक ने प्रेंस कॉन्फ्रेंस कर पाक सेना का धन्यवाद किया और कहा कि मैं वापस लौटे बीएसएफ जवान के साथ अच्छा व्यवहार करने के लिए पाकिस्तानी अथॉरिटीज का आभारी हूं।
घटना का जिक्र करते हुए सत्यजीत ने कहा कि चिनाब नदी की तेज धारा में बहकर उनकी नौका दुर्घटनावश पाकिस्तान में चली गई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद मेरे सहयोगी तैर कर निकल गए, लेकिन मुझे तैरना नहीं आता। नाव के साथ मैं पाकिस्तानी क्षेत्र में पहुंच गया। पाकिस्तान चौकी के पास मैं पानी में कूद गया और पाकिस्तान रेंजर्स के जवानों ने मुझे बचाया।












Click it and Unblock the Notifications