Gallantry Awards 2023: कैप्टन राकेश टीआर, लेफ्टिनेंट कमांडर मृत्युंजय को शौर्य चक्र, देखें पूरी लिस्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय सेना के पैरा स्पेशल फोर्स के कैप्टन राकेश टीआर को शौर्य चक्र से सम्मानित किया। कैप्टन टीआर ने पीएम मोदी रैली में अपनी जान जोखिम में डालकर एक फिदायीन हमले से बचया था।

Gallantry Awards 2023

Gallantry Awards 2023: भारतीय सेना के पैरा स्पेशल फोर्स के कैप्टन राकेश टीआर (Captain Rakesh TR) को शौर्य चक्र (Shaurya Chakra) से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कैफ्टन राकेश को ये सम्मान 75 गणतंत्र दिवस पर घोषित किए गए वीरता पुरस्कारों के लिए मंगवार को आयोजित एक समारोह में दिया। कैप्टन राकेश टीआर ने 24 अप्रैल 2022 को जम्मू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर एक फिदायीन हमले से बचाया था। जिसके लिए उन्हें ये वीरता पुरस्कार दिया गया।

कैप्टन राकेश टीआर के अलावा मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रक्षा अलंकरण समारोह (चरण-1) के दौरान सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की पुलिस के कर्मियों को सम्मानित किया। महामहिम ने वीरता पुरस्कारों में कुल 8 कीर्ति चक्र प्रदान किए। जिनमें पांच कीर्ति चक्र के सम्मान मरणोपरांत शहीदों को दिए गए। जबकि 29 शौर्य चक्र के सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिए। इसमें भी 5 शहीदों को मरणोपरांत सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें: Indian Army की वर्दी में बड़ा बदलाव, फ्लैग रैंक के अधिकारी की होगी एक समान यूनिफॉर्म

भारतीय सेना के पैरा स्पेशल फोर्स के कैप्टन राकेश टीआर 24 अप्रैल 2022 को जम्मू में पीएम मोदी की रैली में लोगों को मौत के मुंह में जाने बचाया था। कैप्टन ने अपने अदम्य शौर्य और देश के निष्ठा का परिचय देते हुए अपनी ड्यूटी के आगे जान की परवाह नहीं और एक बड़े फिटायीन अटैक की योजना को विफल कर दिया था।

रैली के दौरान कैप्टन ने एक आतंकवादी पर भारी गोलाबारी करके उसे ढेर कर दिया। उनसे सटीक प्रहार से आतंकी मौके पर ही ढेर हो गया। पीएम के रैली जैसे सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील स्थल पर आतंकी मौजूदगी को लेकर जब जांच की गई तो पता चला कि मारा गया आतंकी एक बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने के फिराक में था।

वीरता पुरस्कारोंं की लिस्ट यहां देखेंं-

रक्षा अलंकरण समारोह में पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराठ ठाकुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, जनरल मनोज पांडे समेत कई सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी व रक्षा क्षेत्र के दिग्गद मौजूद रहे।

Recommended Video

      CJI DY Chandrachud की तारीफ उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar ने क्यो की| Supreme Court |वनइंडिया हिंदी

      यह भी पढ़ें: Video: लद्दाख में भारी बर्फबारी में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित बचाया, सेना ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+