Video: लद्दाख में भारी बर्फबारी में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित बचाया, सेना ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
Ladakh Avalanche: लद्दाख में भारतीय सेना का बचाव दल हिमस्खलन के बाद फंसे पर्यटकों को निकालने में लगा हुआ है। बेमौसम बर्फबारी और बारिश के बाद पहाड़ी इलाकों में थोड़ी मुश्किल बढ़ गई है।

एक तरफ जहां कश्मीर घाटी और लद्दाख सहित हिमाचल में भारी बर्फबारी का नजारा देखने को मिल रहा है तो दूसरी तरफ इसी बर्फबारी ने मुसीबत में डाल दिया है। लद्दाख में हुई ताजा बर्फबारी के बीच फंसे लोगों को बचाने के लिए भारतीय सेना ने मोर्चा संभाल लिया। रेस्क्यू का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
बेमौसम बर्फबारी से आफत
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बेमौसम बर्फबारी और बारिश कहर बरपा रही है। मई के मौसम में जारी बर्फबारी के बीच टूरिस्टों सहित कई लोग लद्दाख में फंसे गए हैं, जिनको सुरक्षित बचाने के लिए भारतीय सेना के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक बर्फबारी और हिमस्खलन के बाद लद्दाख के जोजिला अक्ष पर फंसे पर्यटकों को भारतीय सेना का बचाव दल और मेडिकल टीम निकालने में लगी है। बारिश और बर्फबारी के बाद इलाके में कई छोटे हिमस्खलन हो चुके हैं, जिसके चलते नेशनल हाईवे 1 अभी भी बंद है।
#WATCH | Indian Army's Avalance Rescue Team along with medical teams is involved in evacuating stranded tourists along the Zoji La axis following snow slides and minor avalanches in the area
— ANI (@ANI) May 8, 2023
NH 1 continues to remain closed due to multiple minor avalanches. pic.twitter.com/AFA0nGsgMn
सेना ने संभाला मोर्चा
जम्मू-कश्मीर में भी कई जगहों पर बर्फबारी के बाद हिमस्खलन की खबरें सामने आई है। जिसके बाद श्रीनगर-कारगिल मार्ग पर जोजिला दर्रा सोमवार को आवाजाही के लिए बंद कर दिया। यहां हिमस्खलन के बाद हुए हादसे में दो वाहन दब गए थे। इस हादसे में यात्रियों और चालकों को सुरक्षित बचा लिया गया।
बीआरओ के अनुसार जोजिला दर्रे पर हुई बर्फबारी के बाद सड़क पर फिसलन हो गई है। हिमस्खलन की वजह से सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं, जिसको मौसम में सुधार होने के बाद शुरू कर दिया जाएगा।
कई जगह पर्यटक फंसे
इससे पहले कुलगाम जिले के काजीगुंड में जवाहर सुरंग के पास भारी बर्फबारी के बाद 8 टूरिस्ट समेत 10 लोग फंस गए थे, जो कि अंडमान और निकोबार के थे। जिनको सुरक्षित निकाला गया। ऐसे ही मार्गन टॉप के पास 70 लोगों को उनके पशुओं के साथ सुरक्षित स्थान भेजा गया।












Click it and Unblock the Notifications