हरीश रावत के बागी तेवरों पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कसा तंज, कहा- जो बोओगे वहीं काटोगे

नई दिल्ली, दिसंबर 22। कांग्रेस पार्टी के लिए पंजाब में अभी सबकुछ पूरी तरह से ठीक हुआ भी नहीं है कि उत्तराखंड से अब बुरे संकेत आने शुरू हो गए हैं। दरअसल, बुधवार को हरीश रावत के ट्वीट से ना सिर्फ उत्तराखंड की बल्कि देश की राजनीति में भी भूचाल आ गया। हरीश रावत ने कई सारे ट्वीट कर संगठन की कार्यशैली और नेतृत्व पर सवालिया निशान खड़े कर दिए। हरीश रावत के इन ट्वीट पर अब पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तंज कसा है।

Captain amarinder taunt Harish rawat

क्या कहा कैप्टन ने?

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर कहा है, "आप जो बोओगे वहीं काटोगे! आपके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं (अगर कोई हैं तो)" कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस ट्वीट में हरीश रावत को टैग भी किया है। आपको बता दें कि 2 महीने तक हरीश रावत पंजाब में रहकर सिद्धू और कैप्टन के बीच की कलह को दूर करने की कोशिश कर रहे थे। कांग्रेस ने हरीश रावत को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया था, लेकिन कौन जानता था कि पंजाब की कलह को दूर करते-करते हरीश रावत एक दिन बागी तेवर दिखा देंगे।

क्यों हरीश रावत ने दिखाए बागी तेवर

हर कोई सोचने को मजबूर है कि आखिर हरीश रावत, जो कुछ महीने पहले तक पंजाब में कांग्रेस की कलह को दूर करने में अहम भूमिक निभा रहे थे, वो अब बागी तेवर कैसे दिखा सकते हैं? आपको बता दें कि हरीश रावत के बागी तेवर तभी शुरू हो गए थे, जब उन्हें पंजाब प्रभारी से हटाकर हरीश चौधरी को ये जिम्मेदारी दे दी गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस हाईकमान सिद्धू और कैप्टन की सुलह की कोशिश में हरीश रावत की भूमिका से खफा था, इसीलिए हरीश रावत को पंजाब प्रभारी के पद से हटा दिया गया।

हरीश रावत ने ट्वीट कर क्या कहा?

तभी से हरीश रावत का मन थोड़ा खट्टा हो गया है। बुधवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैं केदारनाथ भगवान पर विश्वास करता हूं कि नया साल आते-आते वो मेरा सही मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि मन में बहुत बार विचार आ रहा है कि हरीश रावत अब बहुत हो गया है, बहुत तैर लिए, अब विश्राम का समय है। हरीश रावत के इस ट्वीट से माना जा रहा है कि क्या वो राजनीति से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+