नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह को दिल्ली किया गया तलब, 20 जून को सोनिया गांधी से मुलाकात संभव

नई दिल्ली, जून 16। पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह को दूर करने का जिम्मा अब पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उठा लिया है। सोनिया गांधी ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को दिल्ली बुलाया है। इंडिया टीवी की खबर के मुताबिक, सिद्धू और कैप्टन 20 जून को दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। आपको बता दें कि पंजाब कांग्रेस की इस गुटबाजी को दूर करने के लिए सोनिया गांधी ने तीन सदस्यों का एक पैनल गठित किया था। इस पैनल ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट सोनिया गांधी को सौंपी थी, जिसमें गुटबाजी को दूर करने के लिए कुछ सुझाव दिए गए थे। अब उन सुझावों पर अंतिम फैसला सोनिया गांधी को ही करना है।

Congress

कमेटी ने सिद्धू को लेकर दिया था ये सुझाव

सोनिया गांधी के द्वारा गठित कमेटी में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, AICCके पंजाब मामलों के प्रभारी महासचिव हरीश रावत और पूर्व सांसद जेपी अग्रवाल शामिल थे। इन तीनों नेताओं ने सिद्धू और कैप्टन से मुलाकात के साथ-साथ पार्टी के कई बड़े नेताओं से भी मुलाकात की थी। इन मुलाकातों के बाद इस पैनल ने जो सुझाव दिए थे, उनमें सिद्धू को भी 'अहम भूमिक' में रखने की बात कही गई थी। हालांकि पैनल ने शीर्ष नेतृत्व यानि कि मुख्यमंत्री को बदलने की कोई बात नहीं कही थी।

सिद्धू को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है!

Recommended Video

    SAD Protest: कैप्टन Amarinder Singh के घर के बाहर SAD-BSP का प्रदर्शन | वनइंडिया हिंदी

    आपको बता दें कि पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की अटकलें लगातार लगाई जा रही हैं और इस बड़े पद में डिप्टी सीएम की बात सबसे ज्यादा की जा रही है, क्योंकि सिद्धू कैबिनेट मंत्री तो रह चुके हैं, ऐसे में उन्हें डिप्टी सीएम बनाए जाने की उम्मीद लग रही है। हालांकि कैप्टन अमरिंदर सिंह इसके विरोध में हैं। वो नहीं चाहते कि सिद्धू को डिप्टी सीएम बनाया जाए। जानकारी ये भी है कि सिद्धू PCC प्रमुख का पद भी चाहते हैं और कैप्टन इस आइडिया के भी खिलाफ हैं। हालांकि कैप्टन अमरिंदर सिंह को सिद्धू के कैबिनेट में शामिल किए जाने से कोई ऐतराज नहीं है। ऐसे में दोनों नेताओं के बीच तालमेल बिठाना बहुत मुश्किल नजर आ रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+