विवादों के बीच बोले सिद्धू- कैप्टन साहब मेरे पिता तुल्य, बहुत प्यार करता हूं उनसे, मिलकर सुलझा लूंगा मसला

झालावाड़। राहुल गांधी को अपना 'कैप्टन' और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर तंज कसकर चौतरफा सवालों में घिरे कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने फिर से अपने बयान पर सफाई दी है, सिद्धू ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह उनके पिता के समान हैं और वह उनसे मिलकर मामले को सुलझा लेंगे। बता दें कि सिद्धू के कैप्टन वाले बयान पर पंजाब में सियासी बवाल मचा हुआ है।

'कैप्टन साहब मेरा पिता तुल्य, बहुत प्यार करता हूं उनसे'

'कैप्टन साहब मेरा पिता तुल्य, बहुत प्यार करता हूं उनसे'

सोमवार को मीडिया से बात करते हुए सिद्धू ने कहा कि आप मैले कपड़े को सबके सामने नहीं धोना चाहेंगे। वह (कैप्टन अमरिंदर सिंह) पिता समान शख्स हैं। मैं उनसे प्यार करता हूं, इज्जत करता हूं। मैं उनसे खुद मिलकर मामले को सुलझा लूंगा।' गौरतलब है कि इससे पहले रविवार को सिद्धू की पत्नी ने भी कहा था कि उनके पति हमेशा कहते हैं कि कैप्टन साहब उनके पिता के समान है।

राहुल गांधी मेरे 'कप्तान' हैं: सिद्धू

राहुल गांधी मेरे 'कप्तान' हैं: सिद्धू

आपको बता दें कि यह पूरा बवाल करतारपुर गलियारे के शिलान्यास कार्यक्रम में शरीक होने के लिए सिद्धू की पाकिस्तान यात्रा से पैदा हुआ,यह विवाद तब और गहरा गया जब हैदराबाद में सिद्धू से संवाददाताओं ने मुख्यमंत्री की मंजूरी के बगैर पाकिस्तान जाने के बारे में पूछा था, तब उन्होंने वहां कहा था कि राहुल गांधी मेरे 'कप्तान' हैं।

राहुल गांधी कैप्टन (अमरिंदर सिंह) के भी कैप्टन हैं: सिद्धू

उन्होंने ही मुझे पाकिस्तान भेजा, राहुल गांधी कैप्टन (अमरिंदर सिंह) के भी कैप्टन हैं, इस पर पंजाब के मंत्रियों ने कहा है कि यदि सिद्धू अमरिंदर सिंह को अपना कैप्टन नहीं समझते हैं तो उन्हें मुख्यमंत्री की टीम छोड़ देनी चाहिए।

सिद्धू ने दी सफाई

सिद्धू ने दी सफाई

हालांकि बवाल बढ़ने पर सिद्धू ने कहा कि तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने से पहले आप तथ्यों को सही कर लें, मुझे राहुल गांधी जी ने पाकिस्तान जाने को कभी नहीं कहा था, मैं वहां अपने दोस्त इमरान खान के न्योते पर गया था और ये बात पूरी दुनिया को पता है लेकिन उनके अपनों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+