'मोदी शासन' खत्म करने के लिए दिल्ली, पंजाब समेत इन राज्यों में लोकसभा चुनाव लड़ेगी AAP
नई दिल्ली। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी भी अपने उम्मीवारों को मैदान में उतारेगी। उसका मकसद बीजेपी को मात देना होगा। आम आदमी पार्टी कहां-कहां चुनावी ताल ठोकेगी इसका ऐलान कर दिया है। दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि आप के उम्मीदवार निरकुंश मोदी शासन के खिलाफ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा, 'दिल्ली, पंजाब, गोवा, चंडीगढ़ और हरियाणा में आप चुनाव लड़ने जा रही है।'

लोकसभा चुनाव में आप पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन करेगी इसपर एक दिन पहले यानी 28 दिसंबर को गोपाल राय ने कहा था कि आने वाले दिनों में पार्टी स्थिति पर नजर रखेगी और उसके अनुसार फैसला लेगी। बता दें कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में ही आप आगामी लोकसभा चुनाव में उतरेगी। इतना ही नहीं 2020 का दिल्ली विधानसभा चुनाव भी उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। दिल्ली के संयोजक गोपाल राय ने बताया कि आज मुख्यमंत्री आवास पर हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इन अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई।
मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लंबे समय तक अंग्रेजों के साथ लड़ाई लड़ने और लाखों कुर्बानी के बाद हमें संविधान हासिल हुआ, लेकिन आज देश में एक तानाशाह की सरकार चल रही है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने तय किया है कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह द्वारा देश में चलाई जा रही तानाशाही की सरकार से संविधान को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications