कैंसर से पीड़ित महिला ने ट्विंकल खन्ना को लिखा भावुक संदेश, आंखों में आए आंसू
मुंबई। एक लेखिका के तौर पर ट्विंकल खन्ना को अपने आलोचकों और पाठकों दोनों के संदेश मिलते हैं। ऐसा ही एक संदेश उन्हें शुक्रवार को भी मिला। जो 45 साल की कैंसर से पीड़ित महिला ने उन्हें भेजा था। इस संदेश के पढ़ते ही ट्विंकल की आंखों में आंसू आ गए और उन्होंने ये बात इंस्टाग्राम पर साझा की है।

ट्विंकल ने महिला द्वारा भेजे गए संदेश का सक्रीनशॉट भी साझा किया है। ये महिला टर्मिनल कैंसर के आखिरी स्टेज पर है।
महिला ने अपने संदेश में लिखा है कि कैसे ट्विंकल कि किताब मिसेज फनीबोन्स ने उन्हें काफी हद तक खुश किया है। इस किताब को महिला ने महज एक दिन में ही पूरा पढ़ लिया है। उन्होंने बताया है कि किताब पढ़ते वक्त उन्हें कितना मजा आया और ट्विंकल को धन्यवाद कहा। संदेश में महिला ने लिखा, ये सिखाने के लिए ट्विंकल धन्यवाद, 'यह दिखाने के लिए कि जीवन वह है जैसा हम इसे बनाते हैं और यह पूरी तरह से हंसी से भरा भी हो सकता है।'
यहां ट्विंकल की पूरी पोस्ट पढ़ें-
View this post on InstagramA post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna) on
ट्विंकल खन्ना ने तीन सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबें लिखी हैं। उनकी पहली किताब मिसेज फनीबोन्स है। उनकी दूसरी किताब- द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद (एक लघु कथाओं का संकलन) है, जबकि उनकी तीसरी किताब पजामास आर फॉरगिविंग एक उपन्यास है।

इंस्टाग्राम पर साझा किया
अपने संदेश में महिला ने लिखा कि 'ट्विंकल की किताब ने उन्हें अपने तीन बच्चों के लिए एक छोटी सी सूची/ पत्रिका लिखने और एक स्मृति छोड़ने के लिए प्रेरित किया है।' ट्विंकल ने इस संदेश को पढ़ने को बाद इसे अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे इसे पढ़ते हुए उनकी आंखों से आंसू आ गए।

शब्द शक्तिशाली होते हैं
ट्विंकल ने संदेश साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'शब्द शक्तिशाली होते हैं। वे पुल हैं। वे मंदिर हैं। उन्होंने मुझे एक अजनबी खुशी दी, उनकी गहराई ने मुझे हिला दिया। मैंने आज सुबह उन्हें संदेश लिखा और ये थोड़ा अजीब लगेगा, मैं रो रही थी। किसी के लिए जिसे मैं नहीं जानती और शायद उन सभी लोगों के लिए जिन्हें मैंने खो दिया है। मैंने उनका नोट पढ़ा।'

एक प्रसिद्ध लेखक
एक प्रसिद्ध लेखक होने के अलावा, ट्विंकल खन्ना एक स्तंभकार, पूर्व अभिनेत्री, इंटीरियर डिजाइनर और एक फिल्म निर्माता हैं। वह द व्हाइट विंडो नाम से एक स्टूडियो चलाती हैं (जो मुंबई में संचालित होता है)।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications