क्या आपके केक में भी जहर है? इस राज्य से आई चौंकाने वाली खबर, जारी हुई गाइडलाइंस
Cancer-causing agents found in Cake: बेंगलुरू जो "बेकरी हब" जैसा नजर आता है, हर सड़क, गली-मोहल्लों में बेकरियों की भरमार है, जहां पर लोगों का जमवाड़ा लगा रहता हैं। उसी शहर के "केक लवर्स" को डरा देने वाली खबर सामने आई है। बेंगलुरू की बेकरियों से कर्नाटक के खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण (Karnataka's food safety authority) द्वारा लिए गए केक सैंपल में कैंसर पैदा करने वाले एजेंट पाए गए हैं।
जिसके बाद फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने बेंगलुरू की केक बेकरियों को चुनौती देते हुए गाइडलाइन जारी की है।आइए जानते हैं आखिर केक में ऐसा क्या मिला है जिसके खाने से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के अलावा व्यक्ति को मानसिक और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं होने का खतरा है।

बता दें कर्नाटक फूड सेफ्टी अथॉरिटी के अधिकारियों ने बेंगलुरू की बेकरी से 235 केक सैंपल कलेक्ट किए थे जिनमें से 223 सैंपल खाने योग्य पाए गए और बाकी 12 नमूनों में कैंसर पैदा करने वाले तत्व पाए गए। जिसके बाद विभाग ने बेंगलुरू की लोकल बेकरियों का चेतावनी जारी की है और उन्हें सख्त हिदायत देते हुए गाइडलाइन जारी की है।
केक में मिला ये जहर
दरअसल, बेंगलुरू की बेकरियों से कलेक्ट किए गए केक सैंपल में से 12 केक सैंपल में कैंसर उत्पन्न करने वाले कृतिम रंग (Artificial colors) पाए गए। ये रंग केक को आकर्षक बनाने के लिए किया जाता है।
ये कृतिम रंग रेड और वेलवेट और ब्लैक फारेस्ट केक जैसी केक की वैराइटी में मिले। इन अधिकांश कृत्रिम रंगों (Artificial colors) में अल्लुरा रेड, सनसेट येलो एफसीएफ, पोंसेउ 4आर, टार्ट्राज़िन और कार्मोइसिन शामिल थे।
बेकरियों को दी गई चेतावनी
जिसके बाद कर्नाटक के खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण आयुक्त श्रीनिवास ने बेंगलुरु की बेकरियों को केक में हानिकारक कैमिकल और कृत्रिम रंगों का उपयोग करने के खिलाफ चेतावनी देते हुए निर्देश दिया है कि वे अपने बेक्ड प्रोडक्ट में फूड कल के यूज की बारीकी से निगारानी करें।
कैंसर के अलावा मानसिक रोग का बढ़ जाता है खतरा
कर्नाटक के फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट एंड क्वालिटी मॉनिटरिंग डिपार्टमेंट के अनुसार इन कृतिम रंगों के इस्तेमाल से केवल कैंसर ही नहीं बल्कि मेंटल हेल्थ और हेल्थ को अन्य नुकसान हो सकता है।
"गोभी मंचुरियन" में मिल चुका है ये जहर
बता दें बेंगलुरू में ये कार्रवाई स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा खाद्य विक्रेताओं पर कॉटन कैंडी और 'गोभी मंचूरियन' में रोडामाइन-बी मिलाने पर प्रतिबंध लगाने के बाद की गई है।
जानें क्या है सजा?
इस प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर 7 साल तक की जेल और 10 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।
कृतिम खाद्य रंग (artificial food color) क्या हैं?
कृत्रिम खाद्य रंग रसायनों से बने सिंथेटिक रंग होते हैं, जो अक्सर पेट्रोलियम से प्राप्त होते हैं। इनका उपयोग फूड को रंग-बिरंगा और आकर्षक बनाने के लिए किया जाता है। कैंडी और शीतल पेय से लेकर अनाज और बेकरी आइटम में किया जाता है।
सामान्य कृत्रिम खाद्य रंग
अल्लुरा रेड एसी (रेड 40)
टार्ट्राज़िन (पीला 5)
सूर्यास्त पीला (पीला 6)
शानदार नीला (नीला 1)
कारमोइसीन
पोंसेउ 4आर (लाल 7)












Click it and Unblock the Notifications