#TrudeauInIndia: अटवाल विवाद के बीच ही ट्रूडो फैमिली पहुंची जामा मस्जिद और फिर खेला क्रिकेट
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो आगरा, अहमदाबाद, मुंबई और अमृतसर होते हुए अब अपनी यात्रा के आखिरी पड़ाव पर हैं। गुरुवार को ट्रूडो फैमिली पुरानी दिल्ली स्थित जामा मस्जिद पहुंची और यहां की खूबसूरती को निहारा। इसके बाद इन्होंने मॉर्डन स्कूल में क्रिकेट खेला और अपना दिन बिताया।
नई दिल्ली। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो आगरा, अहमदाबाद, मुंबई और अमृतसर होते हुए अब अपनी यात्रा के आखिरी पड़ाव पर हैं। गुरुवार को ट्रूडो फैमिली पुरानी दिल्ली स्थित जामा मस्जिद पहुंची और यहां की खूबसूरती को निहारा। इसके बाद इन्होंने मॉर्डन स्कूल में क्रिकेट खेला और अपना दिन बिताया। दिल्ली में गुरुवार को कनाडा उच्चायोग की ओर से डिनर का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। लेकिन खालिस्तान समर्थक जसपाल अटवाल की वजह से इस कार्यक्रम को रद्द करना पड़ गया। ट्रूडो के साथ उनकी पत्नी सोफी, बेटे जैवियर और हैड्रियन और बेटी ऐला ग्रेस भी जामा मस्जिद पहुंचे थे। बुधवार को जस्टिन ट्रूडो ने अपनी पूरी फैमिली के साथ अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर के दर्शन किए थे।

स्वर्ण मंदिर के बाद जामा मस्जिद
गुरुवार को जस्टिन ट्रूडो ने अपना दिल्ली दर्शन जामा मस्जिद के साथ शुरू किया। सुबह ट्रूडो और उनकी पूरी फैमिली जामा मस्जिद में थी। यहां पर फिर से एक बार ट्रूडो के सबसे छोटे बेटे हैड्रियन ने अपनी क्यूटनेस से सबका दिल जीता। यहां से निकलकर ट्रूडो फैमिली सीधा मॉर्डन स्कूल पहुंची। यहां पर ट्रूडो ने अपने बच्चों के साथ क्रिकेट खेला जहां पर पूर्व भारतीय क्रिकेट कैप्टन कपिल देव और मोहम्मद अजहरुद्दीन भी मौजूद थे।

शुक्रवार को पीएम मोदी
शुक्रवार पीएम ट्रूडो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात होगी। दोनों की द्विपक्षीय मुलाकात के बाद दोनों नेताओं की ओर से एक ज्वॉइन्ट स्टेटमेंट भी जारी किया जाएगा। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने साल 2015 में ट्रूडो को भारत आने के लिए इनवाइट किया था और इसके बाद ट्रूडो 17 फरवरी को भारत की यात्रा पर आए हैं।

अटवाल की वजह से कैंसिल डिनर
दिल्ली में कनाडा उच्चायोग की ओर से प्रधानमंत्री ट्रड्यू के सम्मान में एक डिनर आयोजित किया गया था। लेकिन खालिस्तान समर्थक और आतंकी संगठन का हिस्सा रह चुके जसपाल अटवाल के विवाद के बाद इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। अटवाल का इस तरह से ट्रड्यू के डिनर में नजर आना, उनके लिए शर्म का कारण बन गया है। ट्रड्यू की सरकार को पहले से ही भारत में खालिस्तान और चरमपंथ का समर्थक माना जाता है। इस वजह से ही देश में उनका भव्य स्वागत नहीं हुआ है। इस बात को लेकर कनाडा, अमेरिका और ब्रिटेन तक में चर्चाएं हो रही हैं। ट्रड्यू ने भी अपने भारत दौरे पर इस बात का भरोसा दिलाया था कि वह चरमपंथ को खारिज करते हैं और एक अखंड भारत का समर्थन करते हैं।

ट्रड्यू की पत्नी के साथ फोटो
सीबीसी न्यूज की ओर से जो फोटोग्राफ जारी की गई हैं उसमें अटवाल, ट्रड्यू की पत्नी सोफी और उनके कैबिनेट मंत्री अमरजीत सोही के साथ फोटोग्राफ क्लिक करा रहा है। मुंबई में जो कार्यक्रम आयोजित हुआ था उसमें बॉलीवुड से शाहरुख खान से लेकर आमिर खान और कई एक्ट्रेस ने भी शिरकत की थी। अटवाल का इस तरह से ट्रड्यू के डिनर में नजर आना, उनके लिए शर्म का कारण बन गया है। ट्रड्यू की सरकार को पहले से ही भारत में खालिस्तान और चरमपंथ का समर्थक माना जाता है। इस वजह से ही देश में उनका भव्य स्वागत नहीं हुआ है। इस बात को लेकर कनाडा, अमेरिका और ब्रिटेन तक में चर्चाएं हो रही हैं। ट्रड्यू ने भी अपने भारत दौरे पर इस बात का भरोसा दिलाया था कि वह चरमपंथ को खारिज करते हैं और एक अखंड भारत का समर्थन करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications