तिरंगे के रंगों से जगमगाया कनाडा का नियाग्रा वॉटर फॉल, कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत को दिया समर्थन

नई दिल्ली, मई 1। भारत इस वक्त कोरोना महामारी के खिलाफ एक मुश्किल जंग लड़ रहा है। इस लड़ाई में पिछले कई हफ्तों से रोजाना 3 हजार से अधिक मरीज अपनी जान गंवा रहे हैं। इस मुश्किल घड़ी में दुनियाभर से मदद के हाथ भारत की तरफ बढ़े हैं। हर देश अपने-अपने तरीके से भारत के समर्थन का ऐलान कर रहा है। इस बीच कनाडा की सरकार ने नियाग्रा वाटर फॉल को भारतीय तिरंगे के रंगों की लाइटों से जगमग कर भारत के समर्थन का ऐलान किया है।

Niagara Waterfall

आधा घंटे के लिए वाटर फॉल को किया गया जगमग

नियाग्रा पार्क की तरफ से बीते बुधवार को ट्विटर पर जारी एक पोस्ट में ये बताया गया कि, "भारत वर्तमानन में कोरोना के खिलाफ एक मुश्किल घड़ी का सामना कर रहा है। भारत की एकजुटता और उम्मीद के लिए नियाग्राम वाटर फॉल को आज रात साढ़े नौ बजे से 10 बजे तक नारंगी, सफेग और हरे रंग की लाइटों से जगमग किया गया, जो भारतीय ध्वज के रंग हैं।"

बुर्ज खलीफा को भी तिरंगे से किया गया था जगमग

आपको बता दें कि अभी कुछ ही दिन पहले भारत को इसी तरह का समर्थन यूएई से भी मिला था, जहां दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को तिरंगे के रंगों से प्रकाशमान कर दिया था। बीते रविवार रात बुर्ज खलीफा के साथ-साथ 'आबु धाबी नेशनल ऑयल कंपन' के मुख्यालय पर भी भारतीय झंडे को दिखाया गया। इसके साथ ही 'भारत हिम्मत बनाए रखो' का संदेश भी दिया गया था। बुर्ज खलीफा इमारत के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी फोटो जारी की गई थी। साथ ही कहा गया था कि, 'मुसीबत की इस घड़ी में भारत और इसके लोगों को आशा, दुआएं और मदद भेजते हैं। #BurjKhalifa #StayStrongIndia। वहीं, UAE में मौजूद भारतीय दूतावास ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर बुर्ज खलीफा का वीडियो शेयर किया। था।

ये भी पढ़ें: तिरंगे के रंग में रंगा बुर्ज खलीफा, कोरोना संकट पर UAE ने भारत को दिया एकता का पैगाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+