सोफी ट्रड्यू की अटवाल के साथ फोटो पर बढ़ा विवाद, दिल्ली में डिनर पार्टी हुई कैंसिल
कनाडा के दिल्ली स्थित उच्चायोग ने आज दिल्ली में होने वाला डिनर कार्यक्रम कैंसिल कर दिया है। मुंबई में 19 फरवरी को हुए डिनर में सिख आतंकी संगठन के सदस्य रहे जसपाल अटवाल और ट्रड्यू की पत्नी सोफी ट्रड्यू की फोटोग्राफ आने के बाद दिल्ली से लेकर कनाडा तक विवाद हो गया है।
Recommended Video

नई दिल्ली। कनाडा के दिल्ली स्थित उच्चायोग ने आज दिल्ली में होने वाला डिनर कार्यक्रम कैंसिल कर दिया है। मुंबई में 19 फरवरी को हुए डिनर में सिख आतंकी संगठन के सदस्य रहे जसपाल अटवाल और ट्रड्यू की पत्नी सोफी ट्रड्यू की फोटोग्राफ आने के बाद दिल्ली से लेकर कनाडा तक विवाद हो गया है। अटवाल खालिस्तान का समर्थक है और वह इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन का सदस्य भी रह चुका है। सोफी ट्रड्यू के अलावा उसकी फोटोग्राफ जस्टिन के कैबिनेट मिनिस्टर अमरजीत सोही के साथ भी हैं। विवाद बढ़ता देख कनैडियन हाई कमीशन ने पहले तो अटवाल को भेजा गया इनविटेशन कैंसिल किया और फिर इस डिनर को भी कैंसिल कर दिया।

कनाडा के पीएमओ ने क्या दिया जवाब
दिल्ली में कनाडा उच्चायोग की ओर से अटवाल को प्रधानमंत्री ट्रड्यू के साथ गुरुवार को डिनर के लिए इनवाइट किया गया था। जब कनैडियन न्यूज चैनल सीबीसी न्यूज की ओर से इस बाबत कनाडा के प्रधानमंत्री ऑफिस से जानकारी मांगी तो वहां से जवाब मिला कि इनवाइट भारत में कनाडा के उच्चायोग की ओर से अटवाल को भेजा गया था। कनाडा पीएमओ के प्रवक्ता एलनॉर कैटनारो ने एक ई-मेल के जवाब में कहा, 'मैं आपको इस जानकारी की पुष्टि कर सकता हूं कि उच्चायोग इस इनविटेशन को कैंसिल करने की प्रक्रिया शुरू कर चुका है।'अटवाल का इस तरह से ट्रड्यू के डिनर में नजर आना, उनके लिए शर्म का कारण बन गया है। ट्रड्यू की सरकार को पहले से ही भारत में खालिस्तान और चरमपंथ का समर्थक माना जाता है। इस वजह से ही देश में उनका भव्य स्वागत नहीं हुआ है। इस बात को लेकर कनाडा, अमेरिका और ब्रिटेन तक में चर्चाएं हो रही हैं। ट्रड्यू ने भी अपने भारत दौरे पर इस बात का भरोसा दिलाया था कि वह चरमपंथ को खारिज करते हैं और एक अखंड भारत का समर्थन करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications