दिल्ली में भाजपा सरकार का गठन फिर खटाई में

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) दिल्ली में सरकार बनाना भाजपा के लिए तगड़ा सिरदर्द साबित हो रहा है। जब उप राज्यपाल नजीब जंग उसे सरकार बनाने का मन चुके हैं तो बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि भाजपा सदन में बहुमत किस तरह से जुटा पाएगी।

BJP-New-Delhi-Government

फिलहाल भाजपा सरकार का गठन फिर खटाई में पड़ता नजर आ रहा है।

दरअसल भाजपा को 67 सदस्यीय दिल्ली विधान सभा में बहुमत साबित करने के लिए 34 विधायकोम का समर्थन जरूरी है। बताते चलें कि दिल्ली विधान सभा में कुल सदस्य 70 हैं। तीन निर्वाचित सदस्य पिछला लोकसभा चुनाव जीत गए हैं। इसके चलके सदन की संख्या 67 है।

कैसे साबित करे बहुमत

जानकारों का कहना है कि भाजपा उसी हालत में सदन में बहुमत साबित कर सकती है बशर्ते कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कम से कम पांच विधायक उस दिन सदन में न आएं जिस दिन भाजपा को बहुमत साबित करना होगा।

विधायकों को तोड़ना मुश्किल

दिल्ली की राजनीति को जानने वाले वरिष्ठ पत्रकार अजय पांडे कहते हैं कि आम आदमी पार्टी के दो तिहाई यानी 18 विधायकों को तोड़ना लगभग नामुमकिन है। उधर कांग्रेस के 8 में से 6 विधायकों को तोड़ना संभव नहीं दिखता।

इस आलोक में लगता है कि भाजपा के लिए दिल्ली में सरकार बनाने के बाद सदन में बहुमत साबित करना आसान नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+