कानून का सम्मान है नहीं तो लाखों सिर काटकर रख देता: रामदेव
रोहतक। ओवैसी का नाम लिए बिना रामदेव ने कहा कि कुछ लोग टोपी पहनकर खड़े हो जाते हैं और कहते हैं कि चाहें सिर काट दो लेकिन भारत माता की जय नहीं बोलेंगे। बाबा रामदेव यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि 'उन्हें ये नहीं पता कि कानून से हाथ बंधे हैं, नहीं तो लाखों सिर धड़ से अलग कर देते'।

हरियाणा के रोहतक में बाबा रामदेव एक सद्भावना समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे। यह समारोह समाजिक सोहार्द बनाए रखने के लिए आयोजित किया गया था लेकिन देश भक्ति का सहारा लेकर बाबा रामदेव ने ओवैसी पर जमकर निशाना साधा। बाबा रामदेव ने कहा कि जो लोग भारत माता की जय नहीं बोलेंगे उन्हें शायद पता नहीं। मैं देश के कानून का सम्मान करता हूं नहीं तो अगर कोई भारत माता का अपमान करे तो लाखों सिर धड़ से अलग कर सकता हूं।
उन्होंने कहा कि जो मजहब भारत माता की जय बोलने को सही नहीं मानता हो, वह मजहब देश के हित में नहीं है। बाबा के इस बयान पर लालू यादव ने कहा कि जो इस तरह की बात बोलते हैं वो हिंदू और मुस्लिमों का दुश्मन है। उन्होंने कहा कि औवैसी और आरएसएस में कोई अंतर नही है।












Click it and Unblock the Notifications