आंसुओं से भी क्या फ़ैल सकता है कोरोनावायरस?आंखों का लाल होना भी है संक्रमण का है लक्षण
बेंगलुरु। दुनियाभर के देशों में कोरोना वायरस ने त्राहिमान मचा रखा है। जैसे-जैसे ये फैल रहा है इसके नए-नए लक्षण भी सामने आ रहे हैं. हाल ही कोरोनावायरस से जुड़े एक नए शोध में ऐसा खुलासा है कि यह अब आंखों के रंग पर भी निर्भर करेगा कि व्यक्ति के अंदर कोरोना वायरस के लक्षण हैं या नहीं। जानिए क्या कहता है ये नया शोध...

आंखों का लाल होना और आंसू गिरना भी इस वायरस के हैं लक्षण
बता दें इस संक्रमण को रोकने के लिए दुनिया के कई वैज्ञानिक जद्दोजहद कर रहे हैं कोरोना वायरस से बचाव के लिए दवाएं और वैक्सीन ढूढ़ ली जाए लेकिन इस क्षेत्र में उन्हें अभी कोई खासी कामयाबी मिलती नजर नही आ रही हैं। वहीं अब कोरोना मरीजों में नए-नए लक्षणों को देखकर चिकित्सक भी हैरान हो चुके हैं। कोरोना वायरस का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने अब दावा किया है कि आंखों का लाल होना और आंसू गिरना भी इस वायरस के संक्रमण का एक लक्षण हो सकता है।

संक्रमण की वजह से कंजेक्टिवाइटिस हो सकता है
अमेरिका के नेत्र रोग विशेषज्ञों के एसोसिएशन ने कोविड-19 रोगियों में आंखों के लक्षणों पर आधारित एक शोध पत्र इसी आधार पर एक अपडेट किया है, इसमें बताया गया है कि मरीजों को देखने वाले नेत्र चिकित्सक कोरोना से संबंधित सामान्य लक्षणों के बारे में पूछते हैं और यदि रोगी इन लक्षणों के बारे में बताता है तो उसे कोरोनावायरस परीक्षण से गुजरने की सलाह दी जानी चाहिए। एसोसिएशन ने नेत्र चिकित्सकों को भी मरीजों के लिए सभी निवारक कदम उठाने की सलाह दी है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ ऑप्थलमोलॉजी ने इस संबंध में एक अलर्ट जारी किया है जिसमे बताया है कि वायरस के संक्रमण की वजह से कंजेक्टिवाइटिस हो सकता है। इसमें आंखों में जलन के साथ आंखें लाल हो जाती हैं। वॉशिंगटन के किर्कलैंड में कोरोना का इलाज कर रही चेल्सी अर्नेस्ट नर्स का कहना है कि कोरोना से संक्रमित लगभग सभी व्यक्तियों की आंखें के लाल होने का लक्षण पाया गया हैं।

कोरोना के ये भी होते हैं लक्षण
हालांकि सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने आंखों का लाल होना, कोरोना वायरस से संक्रमित होने का लक्षण नहीं बताया है। जब कोरोना वायरस चीन के वुहान से फैलना शुरू हुआ था तो इसके दो लक्षणों को मुख्य माना गया था। ये लक्षण थे सूखी खांसी और बुखार। बाद में वायरस का प्रकोप बढ़ने पर सांस लेने में दिक्कत और सूंघने और स्वाद की क्षमता कम होने या समाप्त होने जैसे लक्षण सामने आए। अब कोरोना वायरस के लक्षणों में एक नई चीज जुड़ गई है कि अगर आपकी आंखें गुलाबी हो रही हों तो भी आपमें कोरोना वायरस के लक्षण मिल सकते हैं।

क्या आंसूओं से फैल सकता हैं कोरोना
अमेरिकी विशेषज्ञों ने इस बात कि जानकारी दी है कि पिछले दिनों चीनी शोधकर्ताओं द्वारा हुए शोध में भी यह माना गया कि कोरोना आंखों के आंसूओं से भी फ़ैल रहा है। यह शोध बाकायदा कोरोना वायरस के 38 रोगियों पर किया गया है और इसमें पाया गया है कि लगभग एक दर्जन संक्रमित व्यक्तियों की आंखें लाल रंग की हो गई हैं।

कोरोना मरीजों के पैरों में मिले ये निशान
गौरतलब है कि यूरोपीय डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज करते समय कोरोना से ग्रसित मरीजों के पैरों में छोटे-छोटे घाव के निशान पाए। डॉक्टरों का कहना है कि यूरोप में भर्ती हो रहे ज्यादातर मरीजों के पैर में ये छोटे घाव देखे गए। ये घाव जैसे पैर में पहले रेड स्पॉट जैसे दिखाई देते हैं। कोरोना मरीजों के पैरों की उंगलियों के ऊपर, उंगलियों के बीच में या फिर पैर के तलवे में ये छोटे-छोटे लाल या गुलाबी रंग के घाव देखाई दिए। हालांकि, ये घाव मरीज के ठीक होते ही गायब भी हो जा रहे हैं। इसके लिए अलग से उपचार की जरूरत नहीं पड़ती हैं।
Coronavirus होने से पहले पैर पर नजर आते हैं ऐसे निशान, डॉक्टरों ने खोजा ये नया लक्षण
-
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं












Click it and Unblock the Notifications