ड्रेस पहनकर निकली बाहर, 20 मिनट बाद ही आना पड़ा घर, डीजल ने लॉन्च किया 75 हजार रुपये का स्कर्ट, आप भी देखें

इटली की लग्जरी रिटेल कंपनी डीजल ने हाल ही में एक फैशन प्रोडक्ट को लॉन्च किया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर खूब चर्चा होने लगी है। यूजर्स तरह-तरह के कमेंट करने लगे हैं।

इटली की लग्जरी रिटेल कंपनी डीजल ने हाल ही में एक फैशन प्रोडक्ट को लॉन्च किया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर खूब चर्चा होने लगी है। यूजर्स तरह-तरह के कमेंट करने लगे हैं। लोगों का कहना है कि फैशन ने अपने डिजाइन के चलते सोशल मीडिया को तहस-नहस कर दिया है। मिनी बेल्ट स्कर्ट है, जिसकी खूब चर्चा होने लगी है।

40 लाख बार देखा जा चुका ड्रेस

40 लाख बार देखा जा चुका ड्रेस

इंडिपेंडेंट के अनुसार, स्कर्ट की कीमत 795 पाउंड (74,572 रुपये) है। इस चंकी लो-वेस्ट बेल्ट को "माइक्रो-मिनी स्कर्ट के रूप में जाना जाता है। एक टिकटॉक यूजर ने फैशन प्रोडक्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो साझा किया। इंडिपेंडेंट के मुताबिक, इसे 40 लाख बार देखा जा चुका है।

भड़के यूजर्स

भड़के यूजर्स

वीडियो ट्विटर जैसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी देखा गया है। वहां भी लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं। कई यूजर्स तो गुस्सा कर रहे हैं। वीडियो में यूजर्स यह कह रहे हैं कि प्रोडक्ट "रबर जैसा लगता है"।

आरामदायक नहीं लगा ड्रेस

आरामदायक नहीं लगा ड्रेस

TikToker ने आगे कहा कि उसने घर के बाहर स्कर्ट पहनने का प्रयास किया, लेकिन चलने और बैठने पर बहुत ही अनकंफर्टेबल लगा। उसे 20 मिनट के बाद घर जाना पड़ा। सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि मैं वास्तव में निराश हूं। मैं इस स्कर्ट के प्रति जुनूनी हूं, लेकिन उन सभी कारणों से मुझे लगता है कि मैं इसे वापस करने जा रहा हूं।

यूजर्स कर रहे टिप्पणी

यूजर्स कर रहे टिप्पणी

अन्य डिजाइन से समान रूप से प्रभावित थे। एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए कहा कि मुझे खेद है, लेकिन मुझे लगता है कि जो कोई भी उस डीजल स्कर्ट को खरीदता है, उसे धमकाया जाना चाहिए। ब्रांड की मिनी स्कर्ट दो रंगों में आती है - ग्रे और चेरी रेड।

मॉडल्स ने किया रैंप वॉक

मॉडल्स ने किया रैंप वॉक

Balenciaga की एक और विचित्र फैशन एक्सेसरी ने अगस्त में इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। लग्जरी फैशन हाउस ने 'ट्रैश पाउच' लॉन्च किए, जिसकी कीमत 1,790 डॉलर (1.4 लाख रुपये) है। बैग को Balenciaga के फॉल 2022 रेडी-टू-वियर कलेक्शन में दिखाया गया था। मॉडल्स ने रैंप पर हाथ पकड़कर वॉक किया।

यह भी पढ़ें- VIDEO: फिल्म एक्ट्रेस नीरू बाजवा की बहन रुबीना ने गुरबख्श सिंह से रचाई शादी, खूबसूरत तस्वीर देख ड्रेस की चर्चा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+