VIDEO: फिल्म एक्ट्रेस नीरू बाजवा की बहन रुबीना ने गुरबख्श सिंह से रचाई शादी, खूबसूरत तस्वीर देख ड्रेस की चर्चा
पंजाबी अभिनेत्री नीरू बाजवा की बहन रुबीना बाजवा शादी के बंधन में बंध गईं। उन्होंने गुरबख्श सिंह के साथ शादी रचाई है। इसके बाद दोनों की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। उनके चाहने वाले खूब बधाई दे रहे हैं।
पंजाबी अभिनेत्री नीरू बाजवा की बहन रुबीना बाजवा शादी के बंधन में बंध गईं। उन्होंने गुरबख्श सिंह के साथ शादी रचाई है। इसके बाद दोनों की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। उनके चाहने वाले खूब बधाई दे रहे हैं। उनकी शादी की अनसीन फोटो सामने आते ही उनके फैंस में गजह का उत्साह है। नीरू बाजवा ने खुद अपने सोशल मीडिया पर बहन रुबीना बाजवा और गुरबख्श सिंह चहल की शादी तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में नीरू बाजवा को गुरबख्श सिंह की पगड़ी सजाते हुए देखा जा रहा है।

लाल रंग का शरारा सूट में नजर आईं रुबीना
गुरबख्श सिंह दूल्हे की ड्रेस पहने पोज देते हुए देखा जा रहे हैं। नीरू बाजवा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी बहन रुबीना बाजवा के साथ वीडियो बनाती नजर आ रही हैं। वहीं रुबीना लाल रंग का शरारा सूट और हाथों में चूड़ा पहने नजर आई हैं।

गुरबख्श ने शेयर किया वीडियो
उनकी शादी का वीडियो भी गुरबख्श सिंह चहल के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो साझा करते हुए गुरबख्श सिंह चहल ने कैप्शन में लिखा कि आज सुबह मेरी खूबसूरत दुल्हन रुबीना बाजवा के साथ....

इस फिल्म में आखिरी बार नजर आईं रुबीना
बता दें कि रुबीना बाजवा भी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने आखिरी बार फिल्म 'तेरी मेरी गल बन गई' में दिखी थीं। वे गायक अखिल के साथ इस फिल्म में नजर आई थीं। वहीं उनकी बहन नीरू बाजवा जानी मानी पॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। वे अब तक कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

अब तीन बच्चों की मां नीरू बाजवा
वहीं, नीरू बाजवा को लेकर एक बहुत ही दिलचस्प कहानी है कि डॉक्टर ने कभी उसे कहा था कि वो मां नहीं बन सकती है। लेकिन नीरू बाजवा अब तीन बच्चों की मां है और चौथी बार प्रेग्नेंट हैं। एक्ट्रेस,प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के तौर नीरू बाजवा तीन बेटियां मां हैं और अब वो चौथी बार प्रेग्नेंट हैं।

चौथी बार प्रेग्नेंट
अपनी प्रेग्नेंसी की खबर खुद नीरू बाजवा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर दी। नीरू बाजवा "चन्नो कमली यार दी" की शूटिंग के दौरान आठ महीने की गर्भवती थीं और "सरदार जी" की शूटिंग के दौरान तीन महीने की गर्भवती थीं। अब नीरू बाजवा चौथे बच्चे के साथ फिर से गर्भवती हैं।
यह भी पढ़ें- Ram Setu: पहले ही दिन फिल्म 'राम सेतु' ने की करोड़ों की कमाई, ओपनिंग डे पर लगे 'जय श्री राम' के नारे












Click it and Unblock the Notifications