दो टूक: 'आत्मकथा लिखने का फैसला मनमोहन ही करेंगे'

नयी दिल्ली। पूर्व सत्तारूढ़ दल कांग्रेस पर टूट रहे मुसीबत के पहाड़ कांग्रेस के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। टू जी स्कैम और कोयला ब्लॉक आवंटन मुद्दे पर कैग विनोद राय की आलोचना का सामना कर रहे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज कहा कि उन्होंने अपना कर्तव्य-पालन किया है। सिंह ने उन्होंने अपने खिलाफ लगे आरोपों का जवाब देने से साफ इंकार कर दिया।

manmohan singh book

एक पुस्तक के प्रकाशन समारोह के लिए आयोजित कार्यक्रम में सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा‍ कि मैंने अपने कर्तव्य का पालन किया व लोगों ने जो कुछ लिखा है उसे लेकर मैं उनपर टिप्पणी नहीं करना चाहता।

पढ़ें- पीएम मोदी का 'प्रण'
राय द्वारा की आलोचना के बारे में सिंह से पूछा गया तो वे जवाब दिए बिना रह नहीं पाए। राय ने पहले आओ पहले पाओ आधार पर 2 जी स्पेक्ट्रम आवंटन और कोयला ब्लॉकों का बगैर नीलामी के आवंटन किए जाने के विवादास्पद फैसलों को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री को जिम्मेदार ठहराया।

गौरतलब है कि इस मौके पर मनमोहन सिंह की बेटी भी थीं पर उन्होंने इस पर बोलने से साफ इंकार कर दिया। यहां उनकी पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम चल रहा था। दमन ने अपनी पुस्तक में अपने माता पिता के जीवन के सफर को चित्रित किया है लेकिन पिछले 10 साल को इसमें शामिल नहीं किया है। दमन के मुताबिक यह एक निजी मसलों पर आधारित किताब है, इसे राजनति से प्रेरित ना समझा जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+