31 दिसंबर तक नहीं लगाया सेट टॉप बॉक्स तो नहीं आयेंगे टीवी चैनल

नई दिल्ली। केबल टीवी मनोरंजन और शिक्षा का सर्वाधिक लोकप्रिय माध्‍यम है। देश में 100 मिलियन से अधिक केबल टीवी उपभोक्‍ता हैं। जाहिर है आप भी इनमें से एक हैं। हां अगर आपका केबल टीवी अब तक डिजिटल नहीं हुआ है, तो तुरंत ऑपरेटर से संपर्क करें, नहीं तो 31 दिसंबर के बाद आप अपने पसंदीदा चैनलों को नहीं देख पायेंगे।

पढ़ें- 2016 में छुट्टियों की सूची

TV

केंद्र सरकार ने देश के सभी शहरों में केबल टीवी के डिजिटलीकरण की अंतिम तिथ‍ि 31 दिसंबर 2015 रखी थी। यानी 1 जनवरी से केवल डिजिटल सेटटॉप बॉक्स पर ही चैनल आयेंगे। केबल टीवी सेवाओं का डिजिटलीकरण चरणबद्ध तरीके से चार चरणों में किया जा रहा है।

दूसरा चरण होने जा रहा है पूरा

चरण-1 और चरण-2 के डिजिटलीकरण के दायरे में आने वाले चार महानगरों और 38 शहरों के उपभोक्‍ताओं को डिजिटल केबल टीवी सेवाओं के लाभ मिल रहे हैं। जैसा कि ऊपर उल्‍लेख किया गया है, तीसरे चरण के अंतर्गत शेष शहरी क्षेत्रों में डिजिटलीकरण की अंतिम तिथि 31 दिसम्‍बर, 2015 तय की गई है।

इसके बाद कानून के मुताबिक एनालॉग प्रसारण या टीवी चैनलों का पुनर्प्रसारण नहीं होगा। तीसरे चरण के डिजिटलीकरण के अंतर्गत आने वाले शहरी क्षेत्रों की सूची सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की वेबसाइट www.mib.nic.in पर उपलब्‍ध है।

क्यों और कैसे हो रहा है ये सब?

  • एनालॉग केबल टीवी सेवाओं की अपेक्षाकृत डिजिटल केबल टीवी ज्यादा बेहतर होता है।
  • इनके जरिये बेहतर प्रसारण और ध्‍वनि गुणवत्‍ता प्राप्‍त होती है।
  • उपभोक्‍ता अपनी पसंद के चैनल चुन सकते हैं और अपने बजट के अनुरूप इन्‍हें प्राप्‍त कर सकते हैं।
  • डिजिटल केबल टीवी सेवायें प्राप्‍त करने के लिए उपभोक्‍ता को अपने यहां सैट टॉप बॉक्‍स (एसटीबी) लगाना होता है।
  • ये एसटीबी किराये पर या खरीदकर प्राप्‍त किये जा सकते हैं।
  • उपभोक्‍ता सेवा प्रदाताओं द्वारा दी जाने वाली विभिन्‍न योजनाओं में से कोई योजना चुन सकते हैं।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने प्रसारकों, डीटीएच ऑपरेटरों और एमएसओ से आग्रह किया गया कि वे एसटीबी लगाने के लिए शेष शहरी क्षेत्रों के उपभोक्‍ताओं को जानकारी दें, ताकि अंतिम तिथि 31 दिसम्‍बर, 2015 के पहले एसटीबी लगा लिये जाएं। टीवी चैनलों के प्रसारकों से कहा गया है कि वे 07 दिसम्‍बर, 2015 तक केबल ऑपरेटरों को अग्रिम सूचना दे दें कि 01 जनवरी, 2016 से उपभोक्‍ताओं को एनालॉग प्रणाली के तहत टीवी चैनलों का प्रसारण उपलब्‍ध नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+