Lockdown 4: कैबिनेट सचिव की अपील, केंद्र की गाइडलाइंस में बदलाव किए बिना लागू करें राज्य
नई दिल्ली। लॉकडाउन के चौथे चरण को लेकर कैबिनेट सेक्रटरी राजीव गौबा ने रविवार की रात सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस पर चर्चा की। बैठक में कैबिनेट सेक्रटरी ने सभी राज्यों से अनुरोध किया है कि ज्यादा से ज्यादा श्रमित स्पेशल ट्रेन चलाने में सहयोग करें। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने भी आश्वासन दिया है कि अगर राज्य तुरंत मंजूरी दे दें तो ज्यादा ट्रेनें चलाई जा सकेंगी। गौरतलब है कि लॉकडाउन की वजह से देशभर से प्रवासी मजदूर पलायन कर रहे हैं, इसी बीच गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन के चौथे चरण की गाइडलाइंस जारी कर दी है।

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर 31 मई तक विस्तारित लॉकडाउन के लिए जारी किए गए नए दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है और इस बात को दोहराते हुए अपील की है कि दिशानिर्देशों के नियमों में बदलाव किए बिना उसे राज्यों में लागू किया जाए। बता दें कि लॉकडाउन 4 के दौरान पूरे देश में सीमित संख्या में गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। राज्यों को कंटेनमेंट, लाल, नारंगी और हरे जोन तय करने का अधिकार दिया गया है। इसके अलावा रात के कर्फ्यू और फेस मास्क पहनने जैसे राष्ट्रीय निर्देश अनिवार्य होना।
केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने राज्यों से रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में गतिविधियों और विभिन्न कार्यों के संचालन पर चर्चा की और योजना बनाने को लेकर विचार विमर्श किया। मालूम हो कि केंद्र सरकार ने लॉकडाउन चार को लेकर जारी किए गए दिशानिर्देश में राज्यों को कंटेनमेंट जोन के बाहर गतिविधियों की भी अनुमति दी गई है लेकिन सिर्फ उन्हीं गतिविधियों पर जिनपर राष्ट्र स्तर पर पाबंदी नहीं लगी है। इस बार लॉकडाउन के साथ गैर-जरूरी गतिविधियों के लिए रात में कर्फ्यू भी लगाया गया है। 31 मई तक विस्तारित लॉकडाउन के दौरान सभी गैर-जरूरी गतिविधियों के लिए शाम 7 से सुबह 7 बजे के बीच कर्फ्य जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें: कोरोना संकट के बीच साइक्लोन Amphan का खतरा, चंद घंटों में हो सकता है उग्र, इन राज्यों में NDRF की 17 टीमें तैनात












Click it and Unblock the Notifications