मोदी कैबिनेट का विस्तार: भाजपा का ये बड़ा नाम हो सकता है बाहर, JDU के दो नए मंत्री हो सकते हैं शामिल

नई दिल्ली। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनने के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार की कैबिनेट में फेरबदल होने की अटकलें शुरू हो गई हैं। संभावना इस बात की है कि कैबिनेट में बड़ा फेरबदल हो सकता है। इस मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से चर्चा की है। संभावना है कि 12 अगस्त से 21 अगस्त के बीच कभी भी नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण कराया जा सकता है।

नए मंत्रिमंडल में भाजपा का ये बड़ा नाम हो सकता है बाहर, जदयू से आएंगे दो नए मंत्री!

संभवतः साल 2019 के पहले केंद्र की सरकार का ये आखिरी कैबिनेट फेरबदल हो क्योंकि अगले साल से देश लोकसभा चुनाव की फिजा में घुल जाएगा। इसके साथ ही नए मंत्रिमंडल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों का भी ध्यान रखे जाने की संभावना है।

बता दें कि 4 मंत्रालयों पर फैसला हो सकता है। जिसमें रक्षा मंत्रालय जिसका प्रभार फिलहाल अरुण जेटली के पास है, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय स्मृति ईरानी के पास, शहरी विकास मंत्रालय जिसका अतिरिक्त प्रभार नरेंद्र सिंह तोमर और पर्यावरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार डॉक्टर हर्षवर्धन के पास है।

ये जा सकते हैं बाहर

आशंका इस बात की भी जताई जा रही है कि इस फेरबदल में उन लोगों को मंत्रिमंडल से बाहर किया जा सकता है जिनकी परफॉर्मेंस अच्छी नहीं रही है। वहीं इस बात की संभावना भी है कि सूक्ष्म, लघु एवं मंझोले उद्योगों (एमएसएमई) कलराज मिश्र को मंत्रिमंडल से हटाया जा सकता है क्योंकि उनकी उम्र अब मंत्रिमंडल में बने रहने के लिए बाधा बन रही है।

इससे पहले भी भाजपा की ओर से यह कहा गया था कि 75 साल के ऊपर लोगों को टिकट नहीं दिया गया था। हालांकि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते कलराज को बाहर का रास्ता नहीं दिखाया गया। गौरतलब है कि इससे पहले अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री रही नजमा हेपतुल्ला को इसी वजह से बीते फेरबदल में बाहर कर दिया गया था। फिलहाल वो मणिपुर की राज्यपाल हैं।

वहीं सूत्रों की मानें तो बिहार में जनता दल यूनाइटेड के साथ सरकार बनाने के बाद दो मंत्री यहां से भी जुड़ सकते हैं। इसमें एक नाम केसी त्यागी का है। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले खबरे आ रही थीं कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को रक्षा मंत्रालय जैसा महत्वपूर्ण विभाग दिया जा सकता है हालांकि उन्होंने इससे खुद इनकार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+