मोदी मंत्रिमंडल विस्तार : नए मंत्रियों के पोर्टफोलियो का खुलासा, जानें किसे क्या मिला?
नई दिल्ली। रविवार को पीएम कैबिनेट का तीसरी बार विस्तार हुआ है। आज 13 मंत्रियों ने शपथ ली है। इस सूची में एनडीए के सहयोगी जेडीयू और शिवसेना शामिल नहीं है।
आज के कैबिनेट विस्तार में कुछ मंत्रियों का प्रमोशन हुआ है तो कुछ लोगों का पत्ता साफ हो गया है। शपथ ग्रहण के बाद विभागों का बंटवारा किया गया है।
आइए जानते हैं किसको कौन सा मंत्रालय मिला...
- निर्मला सीतारमण को रक्षा मंत्रालय सौंपा गया है।
- निर्मला पहली पूर्णकालीन महिला रक्षा मंत्री बनी हैं, इससे पहले प्रधानमंत्री रहते हुए इंदिरा गांधी 2 बार इस विभाग को संभाल चुकी हैं।
- वहीं सुरेश प्रभु के रेल मंत्रालय छोड़ने के बाद पीयूष गोयल को रेल मंत्री बनाया गया है।
- पीयूष गोयल के पास कोयला मंत्रालल भी रहेगा।
- सत्यपाल सिंह को मानव संसाधन विकास मंत्रालय राज्य मंत्री बनाया गया है।
- अश्विनी चौबे को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री बनाया गया है।
- स्मृति ईरानी को संचार मंत्री बनाया गया है, टैक्सटाइल मंत्रालय भी उन्हीं के पास है।
- गडकरी को गंगा सफाई और जल संसाधन मंत्रालय मिला है।
- उमा भारती को मिला पेयजल और स्वच्छता।
- धर्मेंद्र प्रधान को कौशल विकास का जिम्मा दिया गया है।
- नरेंद्र तोमर को ग्रामीण विकास पंचायती राज और खनन मंत्रालय मिला है।
- अल्फोंस कन्नाथनम को मिला पर्यटन मंत्रालय दिया गया है।
- आरके सिंह को मिला ऊर्जा मंत्रालय।
- हरदीप पुरी को हाउसिंग और शहरी मामले मंत्रालय।
- सत्यपाल सिंह को मिला HRD मंत्रालय।
- राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को खेल मंत्रालय का भी प्रभार मिला।
- आपको बता दें कि मोदी कैबिनेट में शामिल होने वाले 9 चेहरों में दो यूपी, दो बिहार, 1 दिल्ली, 1 राजस्थान, 1 एमपी, 1 कर्नाटक और 1 केरल से हैं। इन्हें चुनने में इनका प्रशासनिक अनुभव और स्वच्छ छवि प्रमुख मापदंड रखा गया है। मीडिया की खबरों के मुतबिक मौजूदा दो मंत्रियों का प्रमोशन होगा जिसमें निर्मला सीतारण और धर्मेंद्र प्रधान शामिल हैं।













Click it and Unblock the Notifications