कैबिनेट विस्तार: मोदी के इस मंत्री ने बिताई थीं लाशों के साथ रातें
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव पहले अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल किया है। मोदी मंत्रिमंडल में 9 नए मंत्री शामिल किए गए हैं। इन मंत्रियों में एक ऐसा भी नाम हैं, जिसने मौत को बेहद करीब से देखा है। लाशों के बीच रातें गुजारी है। जी हां हम बात कर रहे हैं मोदी सरकार के नए स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे की।

मौत के करीब से देखा
बिहार के बक्सर से सांसद अश्विनी चौबे को स्वास्थ राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। अश्वनी चौबे ने मौत को बेहद करीब से देखा है। 2013 के उत्तराखंड त्रासदी के दौरान वो भी उस तबाही के गवाह बने थे।

केदारनाथ में फंस गए थे अश्विनी चौबे
उत्तराखंड में आई तबाही के दौरान अश्विनी चौबे अपने परिवार के साथ केदारनाथ में फंस गए थे। इस त्रासदी में उनके एक रिश्तेदार की मौत हो गयी थी। उसका पूरा परिवार केदरानाथ में फंस गया था, जहां सबसे ज्यादा तबाही मची थी।

लाशों के बीच गुजारी रातें
इस त्रासदी को लेकर चौबे ने बताया था कि केदारनाथ मंदिर श्मशान में तबदील हो चुका था। खुद वो और उनके परिवार ने लाशों के बीच दो रातें गुजारी थी। उन्होंने तबाही के बारे में बताते हुए कहा था कि लोग भूख के चलते दम तोड़ रहे थे।

लिखी किताब
इस त्रासदी को लेकर अश्वनी चौबे ने एक किताब भी लिखी है, जिसमें उन्होंने तबाही के खौफनाक मंजर का जिक्र किया है। इस तबाही में 20000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

सोनिया गांधी को कहा था इटली की गुड़िया
अश्विनी चौबे ने कांग्रेस पर हमला करते हुए नवादा के रजौली में एक चुनावी सभा में सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर टिपपणी की थी और सोनिया गांधी विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि वो इटली की गुड़िया है। वह जहर की पुड़िया है।












Click it and Unblock the Notifications