Live: पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने निर्मला सीतारमण को दी बधाई
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार रविवार को हो गया।

Live
- पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने निर्मला सीतारमण को दी बधाई
- सही नेता को सही मंत्रालय मिला हुआ हैः हंसराज अहीर
- JNU के VC ने ट्वीट कर निर्मला सीतारमण को दी शुभकामना
- खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ बोले- खिलाड़ियों को सबसे ऊपर रखें फेडरेशन
-

- कैबिनेट में JDU को जगह न मिलने पर केसी त्यागी बोले- यह NDA का नहीं, बीजेपी का 'आंतरिक फेरबदल'
-

- मंत्रिमंडल में फेरबदल बेरोजगारी, गंगा सफाई से ध्यान भटकाने की कोशिशः मायावती
- मोदी मंत्रिमंडल विस्तार : नए मंत्रियों के पोर्टफोलियो का खुलासा, जानें किसे क्या मिला?
-

- दो दिन बाद पदभार संभालेंगी निर्मला सीतारमणः जेटली
- सेना के सहयोगियों का धन्यवादः अरुण जेटली
-

- उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर निर्मला सीतारमण को दी बधाई
-

- निर्मला सीतारमण देश की नई रक्षा मंत्री
- स्मृति ईरानी को सूचना प्रसारण मंत्रालय
- गडकरी को गंगा सफाई और जल संसाधन मंत्रालय
-

- उमा भारती को मिला पेयजल और स्वच्छता
- धर्मेंद्र प्रधान को कौशल विकास का जिम्मा
- नरेंद्र तोमर को ग्रामीण विकास पंचायती राज और खनन मंत्रालय मिला
- अल्फोंस कन्नाथनम को मिला पर्यटन मंत्रालय
- आरके सिंह को मिला ऊर्जा मंत्रालय
- हरदीप पुरी को हाउसिंग और शहरी मामले मंत्रालय
- सत्यपाल सिंह को मिला HRD मंत्रालय
- राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को खेल मंत्रालय का भी प्रभार मिला
- पीयूष गोयल को कोयला और रेल मंत्रालय
- सुरेश प्रभु वाणिज्य मंत्री, पीयूष गोयल को रेल मंत्रालय का जिम्मा
- पीयूष गोयल को मोदी कैबिनेट में रैंक मिलना तय माना जा रहा है।
- गोयल फिलहाल ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं।
- ऊर्जा क्षेत्र में हुए सुधारों को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि गोयल मोदी मंत्रीमंडल के अचीवर्स में से एक हो सकते हैं। सूत्रों की मानें तो पीयूष गोयल को रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।
-

- आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही सुरेश प्रभु ने इस्तीफे की पेशकश की थी।
- यूपी के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का ट्वीट- पीयूष गोयल को रेल मंत्री के रूप में पदोन्नति पर बधाई।
- रेलमंत्री के पद से मुक्त हुए सुरेश प्रभु, ट्वीट कर रेलवे के सहयोगियों का धन्यवाद किया
-

- सुरेश प्रभु ने ट्वीट कर शपथ लेने वाले नए मंत्रियों को दी बधाई
- सुरेश प्रभु ने ट्वीट कर शपथ लेने वाले नए मंत्रियों को दी बधाई
- राष्ट्रगान खत्म।
- राष्ट्रगान प्रारंभ
- शपथ ग्रहण समारोह समाप्त।
- अल्फोंस कन्नाथनम बने केंद्र सरकार में मंत्री, पद और गोपनीयता की शपथ ली
- केंद्र सरकार में राज्यमंत्री बने सत्यपाल सिंह, पद और गोपनीयता की ली शपथ
- गजेंद्र सिंह शेखावत बने राज्यमंत्री, पद और गोपनीयता की ली शपथ
- मोदी सरकार में राज्यमंत्री बने हरदीप सिंह पुरी, पद और गोपनीयता की शपथ ली
- बिहार के सांसद आर के सिंह ने ली पद और गोपनीयता की शपथ
- कर्नाटक के अनंत हेगड़े बने राज्यमंत्री, पद और गोपनीयता की शपथ ली
- मोदी सरकार में राज्यमंत्री बने वीरेंद्र कुमार ने ली पद और गोपनीयता की शपथ
- बिहार से सांसद अश्विनी चौबे बने राज्यमंत्री, पद और गोपनीयता की शपथ ली
- शिव प्रताप शुक्ला बने राज्यमंत्री, पद और गोपनीयता की शपथ ली
- मोदी कैबिनेट में मुख्तार अब्बास नकवी का प्रमोशन, चौथे नंबर पर ली शपथ
- निर्मला सीतारमन का प्रमोशन, कैबिनेट मंत्री पद की ली शपथ
- पीयूष गोयल ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ
- धर्मेंद्र प्रधान ने ली सबसे पहले शतक
- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन पहुंचे
- राष्ट्रपति भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- वाराणसी में हैं उमा भारती, शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगी
- थोड़ी देर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम, कुल 9 नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ
- शपथ ग्रहण समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे बीजेपी नेता
नए मंत्रियों के साथ मोदी की 'चाय पर चर्चा', नकवी-निर्मला का प्रमोशन पक्का
- शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों से पीएम की मुलाकात।
- मुख्तार अब्बास नकवी का प्रमोशन हो सकता है।
- केंद्रीय कैबिनेट का विस्तार: जानिए क्या है मोदी-शाह का गणित?
- मुख्तार अब्बास नकवी और निर्मला सीतारमण भी पीएमओ पहुंचीं।
- खबरों के मुतबिक मौजूदा दो मंत्रियों का प्रमोशन होगा जिसमें निर्मला सीतारण और धर्मेंद्र प्रधान शामिल हैं।
जेडीयू को बुलावा नहीं
- हाल ही में एनडीए में शामिल हुई जेडीयू को अब तक बुलावा नहीं मिला है।
- खबर है कि नीतीश कुमार बीजेपी के ऑफर से खुश नहीं हैं।
- जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि मंत्रिमंडल प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार हैष
- वहीं शिवसेना का कहना है कि उनकी कोई विशेष मांग नहीं है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी नए मंत्रियों को ब्रेकफास्ट पर बुलाया है, जिसमें प्रधानमंत्री भविष्य को अपने विजन से इन नए मंत्रियों को अवगत कराएंगे।
- पीएम ने सभी नए 9 मंत्रियों को 9 बजे बजे नाश्ते पर बुलाया है।
- बताया जा रहा है कि 2019 से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल का यह आखिरी विस्तार है।
- रविवार सुबह 10:30 बजे कैबिनेट विस्तार होगा और मंत्री शपथ लेंगे।
- जानिए उन अनजान चेहरों के बारे में सबकुछ जो बनने वाले हैं मोदी के मंत्री
- आपको बता दें कि मोदी कैबिनेट में शामिल होने वाले 9 चेहरों में दो यूपी, दो बिहार, 1 दिल्ली, 1 राजस्थान, 1 एमपी, 1 कर्नाटक और 1 केरल से हैं।
- इन्हें चुनने में इनका प्रशासनिक अनुभव और स्वच्छ छवि प्रमुख मापदंड रखा गया है। इसके अलावा चुनावी राज्यों को भी ध्यान में रखा गया है।
- मोदी के मंत्रीमंडल में जिन नए चेहरों को जगह मिलेगी उनमेंहरदीप सिंह पुरी, गजेंद्रसिंह शेखावत, सत्यपाल सिंह, अल्फोंस कन्नाथनम, अश्विनी कुमार चौबे, शिव प्रताप शुक्ला, विरेंद्र कुमार , अंनत कुमार हेगड़े और राज कुमार सिंह शामिल हैं।
- सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल में जेडीयू को जगह नहीं।
- कोई अधिकृत सूचना नहीं, पीएम जो जिम्मेदारी देंगे उसके लिए तैयार हूं। पीएम और पार्टी अध्यक्ष को धन्यवाद। देशभर के पुलिसवालों को धन्यवाद: सत्यपाल सिंह
- मुबंई के पूर्व पुलिस कमिश्नर और बागपत से सांसद हैं सत्यपाल सिंह, वहीं अनंत कुमार हेगड़े को सुषमा स्वराज का करीबी माना जाता है।
- मैं इस जानकारी की सत्यता पर तभी भरोसा करूंगा जब आधिकारिक सूत्रों से मिलेगी: शिव प्रताप शुक्ला
- बीजेपी सांसद अश्विनी चौबे के दिल्ली स्थित निवास पर मनाया जा रह जश्न।
- पीएम मोदी ने भरोसा जताया है उसपर खरा उतरने का प्रयास करूंगा: अश्विनी कुमार चौबे
- पीएम का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने मुझपर ऐसी जिम्मेदारी के साथ भरोसा किया, यह देश के लिए काम करने का मौका है: गजेंद्र शेखावत
- पार्टी ने जो भी जिम्मेदारियां दी हैं उन्हें हमेशा पूरा किया है। पीएम, अमित शाह और वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद: वीरेंद्र कुमार












Click it and Unblock the Notifications